फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The girl who was going to collect neem leaves with her cousin was dragged by the car for 5 meters

Hisar News: फुफेरे भाई के साथ नीम के पत्ते लेने जा रही बच्ची को कार ने 5 मीटर तक घसीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
The girl who was going to collect neem leaves with her cousin was dragged by the car for 5 meters
सीसीटीवी में स्कूटी को टक्कर मार गुजरती कार। 
हिसार। आजार नगर स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार बच्ची को करीब 5 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। टक्कर लगने से लवली के दोनों पांवों के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। वहीं, घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आजाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में फतेहाबाद के आंकावाली निवासी अनिल ने बताया कि वह टोहाना से आईटीआई कर रहा है। 10 सितंबर को आजाद नगर की फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाली बुआ पुष्पा के घर आया था। सुबह साढ़े आठ बजे बुआ की लड़की लवली के साथ स्कूटी पर सवार होकर नीम के पत्ते लेने के लिए जा रहा था। घर से कुछ दूरी पर पहुंचे थे कि अचानक पीछे से तेज गति से आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उछल कर दूर जा गिरा और कार लवली को 5 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। घटना के बाद चालक कार को रोकने के बजाय दौड़ा ले गया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। परिजन घायल हालत में लवली को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। आजाद नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि चालक लुधियाना का रहने वाला श्रवण है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी में स्कूटी को टक्कर मार गुजरती कार। 

सीसीटीवी में स्कूटी को टक्कर मार गुजरती कार। 

सीसीटीवी में स्कूटी को टक्कर मार गुजरती कार। 

सीसीटीवी में स्कूटी को टक्कर मार गुजरती कार। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed