फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The girl students accused the instructor of making them do household chores

Hisar News: छात्राओं ने अनुदेशक पर घरेलू काम कराने के लगाए आरोप, कमेटी गठित

Sun, 19 Jan 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 19 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The girl students accused the instructor of making them do household chores

विज्ञापन

बरवाला (हिसार)। शहर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की छात्राओं ने कार्यरत एक महिला अनुदेशक पर स्वयं के घर पर काम कराने सहित अन्य कई आरोप लगाए हैं। इस संबंध में छात्राओं ने आईटीआई के प्रधानाचार्य को भी शुक्रवार को पत्र सौंपा। इसमें छात्राओं ने बताया कि पिछले कई दिनों से महिला प्रशिक्षक उनका शारीरिक व मानसिक शोषण कर रही हैं। प्रधानाचार्य ने इस मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। छात्राओं का आरोप है कि महिला अनुदेशक उनके चरित्र पर भी लगातार सवाल उठा रही हैं व उन्हें समाज में बदनाम करने का भय दिखा रही हैं। वे उनका नाम कटवाने व प्रैक्टिकल में नंबर न लगाने का डर दिखाकर अपने घर भेजकर घर की सफाई, झाड़ू आदि कार्य करवाती हैं। वे छात्राओं को नहर पर कपड़े तक धोने के लिए भेजती हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करती हैं। छात्राओं ने इसका वीडियो भी शनिवार को अपने अभिभावकों व मीडिया से साझा किया है।औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य प्रवीन डाबला शनिवार को बैठक में भाग लेने के लिए बाहर गए थे। उन्होंने मामले की जांच के लिए शुक्रवार को ही पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में देवानंद, राजेश कुमार, सुनीता शर्मा, सुशीला देवी व शमशेर सिंह आदि शामिल हैंं। कमेटी मामले पर दोनों पक्षों से जानकारी जुटाएगी। फिलहाल महिला अनुदेशक तीन दिन की मेडिकल लीव पर हैं। छात्राओं के अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार करने वाली महिला अनुदेशक को बर्खास्त किया जाना चाहिए। आईटीआई में मौजूद स्टाफ ने परिजनों को जांच पूरी करने के लिए सोमवार तक का समय दिया है। इस मौके पर भीम आर्मी के अध्यक्ष बीरबल, गवर्नमेंट काॅलेज से छात्र संगठन प्रधान सुनील सोनी, अमित कुमार, मानव शांति संगठन संस्थान से सचिंद्र दयाल व कई अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed