फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The future generation should get the teachings of the Guru, so preach the teachings of Guru Granth Sahib and Guru Granth Sahib.

भावी पीढ़ी को गुरु की शिक्षा मिले, इसलिए गुरुबाणी, गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं का करें प्रचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
The future generation should get the teachings of the Guru, so preach the teachings of Guru Granth Sahib and Guru Granth Sahib.
भावी पीढ़ी को गुरु की शिक्षा मिले, इसलिए गुरुबाणी, गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं का करें प्रचार: सीएम
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हांसी में बाबा बंदा सिंह बहादुर की स्मृति में आयोजित वार्षिक दीवान में टेका माथा
- बोले : इस प्रकार के समागम समाज में एक नई ऊर्जा, ताकत और सुरक्षा की भावना का करते हैं संचार
- जहां गुरुद्वारे नहीं हैं, वहां गुरुद्वारे बनवाने का प्रयास करें और इस कार्य में राज्य सरकार की ओर से भी पूरी मदद की जाएगी
फोटो- 285, 287
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी (हिसार)। बाबा बंदा सिंह बहादुर ने अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए मुगलों के खिलाफ लड़ाइयां लड़कर देश में गुलामी को खत्म करके आजादी का परचम लहराने में योगदान दिया। ऐसे संत व सिपाही की याद में इस प्रकार के समागम निरंतर होते रहने चाहिए, जिससे न केवल आने वाली पीढ़ी को महापुरुषों की जीवनी से प्रेरणा मिलती है, बल्कि इससे समाज में एक नई ऊर्जा, ताकत और सामाजिक सुरक्षा की भावना का संचार भी होता है। भावी पीढ़ी को गुरु की शिक्षा मिले, इसलिए गुरुबाणी, गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं का प्रचार करें।
यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को हांसी में बाबा बंदा सिंह बहादुर की स्मृति में आयोजित 76वें वार्षिक दीवान के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि माथा टेकने के बाद दीवान में प्रदेश भर से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी उन्हें मौका मिलता है वे इस प्रकार के समागम में अवश्य पहुंचते हैं। बाबा बंदा सिंह बहादुर की जीवनी को हम पढ़ते हैं या नाटक में देखते हैं, भजन सुनते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। बाबा बंदा सिंह बहादुर ने गुरु पुत्रों की शहादत का बदला भी लिया और अपनी शहादत भी दी। यहां तक की अपने पुत्र का भी उन्होंने बलिदान दिया। यह वास्तव में प्रेरणादायक है। गुरु नानक देव जी ने बाबा बंदा सिंह बहादुर को प्रेरणा दी कि संत की बजाय सिपाही की तरह कार्य करो। बाबा बंदा सिंह बहादुर समाज के लिए तो संत थे, लेकिन समाज के दुश्मनों के लिए एक सिपाही थे। उन्होंने हथियार उठाए, देश की रक्षा की और सबसे पहले सिख राज्य की स्थापना करके लोहगढ़ में राजधानी बनाई। समाज की भलाई के लिए उन्होंने अनेक काम किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर की स्मृति में सोसायटी बनी हुई है, यह लगातार अपना कार्य कर रही है। आने वाली पीढ़ी को गुरु की शिक्षा मिले, इसलिए गुरुबाणी, गुरू ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं का अधिक से अधिक प्रचार करें। इसके लिए जहां गुरुद्वारे नहीं है, वहां गुरुद्वारे बनवाने का प्रयास करें और इस कार्य में राज्य सरकार की ओर से भी पूरी मदद की जाएगी। इसके साथ ही बाबा बंदा सिंह बहादुर की जीवनी के बारे में भी नई पीढ़ी को सिखाने के लिए उनके जीवन पर किताबें तैयार करने, कला, गीत, भजन व सेमिनार का भी आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
इन्होंने भी किया संबोधित
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, हांसी के विधायक विनोद भयाना, बाबा बंदा सिंह बहादुर के वंशज जतिंद्र पाल सिंह सोढी, लोकसभा सांसद संजय भाटिया, सांसद बृजेंद्र सिंह, जींद के विधायक कृष्ण मिढ्ढा आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed