फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The first batch of Super-100 will have its exam on 19th

Hisar News: सुपर-100 के पहले बैच की परीक्षा 19 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The first batch of Super-100 will have its exam on 19th
हिसार का सरकारी स्कूल भवन।
हिसार। सुपर-100 योजना के तहत स्तर-दो की परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 19 से 25 अप्रैल तक प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में तीन चरणों में आयोजित होगी। पहले स्तर की परीक्षा में प्रदेशभर के कुल 2,113 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की थी जिनमें हिसार जिले के 200 विद्यार्थियों ने सबसे अधिक सफलता हासिल की। अब ये विद्यार्थी स्तर-दो की परीक्षा देंगे। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बाद में राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग (आईआईटी, नीट और जेईई) के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


गणित विशेषज्ञ नवीन कुमार ने बताया कि पहले बैच की परीक्षा 19 अप्रैल को होगी। उस दिन कुल 749 परीक्षार्थी शामिल हो सकेंगे। इसके लिए हिसार के 200, भिवानी के 124, रेवाड़ी के 110, फरीदाबाद के 109, चरखी दादरी के 69, महेंद्रगढ़ के 57, पलवल के 48, नूह मेवात के 32 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दूसरे बैच की परीक्षा 22 अप्रैल को होगी। इसके लिए 738 परीक्षार्थी पात्र हैं। इनमें जींद के 159, पानीपत के 151, सिरसा के 140, फतेहाबाद के 95, सोनीपत के 89, रोहतक के 54, झज्जर के 50 परीक्षार्थी शामिल हैं। तीसरे चरण की परीक्षा 25 अप्रैल को होगी। इसमें 626 परीक्षार्थी शामिल हो सकेंगे। इनमें गुरुग्राम के 146, कैथल के 134, करनाल के 86, कुरुक्षेत्र के 76, यमुनानगर के 67, पंचकूला के 63, अंबाला के 54 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी परीक्षा केंद्र तय नहीं हो सके हैं लेकिन प्रवेशपत्र विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इन्हें वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। विद्यार्थी https://registration.buniyaadhry.com/s100-12-admit-card पर जाकर अपना रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed