फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The fire brigade could not enter the narrow lane, it took 10 minutes for the fire brigade to come around, till then the goods got burnt.

संकरी गली में नहीं घुस सकी फायर ब्रिगेड को घूमकर आने में लगे 10 मिनट, तब तक जल गया सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The fire brigade could not enter the narrow lane, it took 10 minutes for the fire brigade to come around, till then the goods got burnt.
हिसार। शहर में विजय नगर स्थित गंगा ब्वायज पीजी में रविवार सुबह लगी आग को बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड पीजी की संकरी गली में घुस ही नहीं सकी। गाड़ी को घूमकर गली के दूसरे सिरे पर पहुंचने में 10 मिनट और लग गए। इसी बीच आग और बढ़ गई। पीजी में रह रहे लड़कों के अनुसार पहले ही गाड़ी 20-25 मिनट में घटना स्थल पर पहुंची। फिर संकरी गली से दूसरी और जाने में गाड़ी को घुमाने में 10 मिनट और बर्बाद हो गए। अगर गाड़ी जल्दी आती तो नुकसान कम होता।
विज्ञापन

पीजी में रह रहे युवक नसीब, मनोज व मोहित ने बताया कि घटना के पांच मिनट के अंदर पीजी मालिक हितेश ने दमकल को सूचित कर दिया। फोन करने के करीब 20-25 मिनट बाद गाड़ी मौके पर पहुंची। पहले दमकल की गाड़ी गली के जिस कॉर्नर पर पहुंची, वहां से वह गली में नहीं घुसी सकी। साथ ही वहां से पीजी भी काफी दूर था। इस पर गाड़ी को घुमाकर गली के दूसरे कॉर्नर पर लाया गया, जिसमें करीब 10 मिनट और बर्बाद हो गए। हालांकि यहां से गाड़ी गली में नहीं घुस सकी। मगर यहां से पीजी नजदीक था तो पाइप की मदद से आग को बुझाया गया। अगर गाड़ी जल्दी पहुंच जाती और ये 10 मिनट बर्बाद नहीं होते तो शायद आग ज्यादा नहीं फैलती और नुकसान काम होता।
विज्ञापन

पहले पहुंची एक गाड़ी, मौका देखकर दो और बुलानी पड़ी
दमकल विभाग के अनुसार सुबह 11:35 बजे उनके पास आग लगने की सूचना आई। लीडिंग फायरमैन ईश्वर सिंह ने बताया कि पहले एक गाड़ी मौके पर पहुंची थी। मगर मौके पर पहुंचकर आग देखी तो दो और गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ी। इस पर एक गाड़ी मुख्य दमकल केंद्र व एक गाड़ी आजाद नगर सब दमकल केंद्र से भेजी गई। पीजी में लगी आग को बुझाने के लिए सामने स्थित मकान की पहली मंजिल की खिड़की से पानी डाला गया। इसी बीच लीक सिलिंडर में से एक साथ गैस निकलने से आग और भड़क गई। आग बुझने के बाद मौके से दो गैस सिलिंडर बाहर निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिले सुरक्षा प्रबंध
दमकल कर्मचारियों के अनुसार पीजी में आग बुझाने को लेकर कोई सुरक्षा के प्रबंध नहीं मिले। साथ पीजी मालिक ने दमकल से फायर एनओसी भी नहीं ली हुई। इसके अलावा नगर निगम से रजिस्ट्रेशन भी नहीं करवाया हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed