फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The fate of 25 candidates will be decided today in the bar elections.

Hisar News: बार चुनाव में आज 25 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The fate of 25 candidates will be decided today in the bar elections.
हिसार। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में आज 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। बार के 2,230 मतदाता शुक्रवार को सुबह 9 से 5 बजे तक ईवीएम से मतदान करेंगे। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मौके पर ही मतगणना होगी। इस बार ईवीएम से चुनाव होने के चलते रिजल्ट बहुत जल्दी आएंगे।
विज्ञापन

बार चुनाव अधिकारी सुनील तिवारी ने कहा कि मतदान करने के लिए अधिवक्ताओं को अपना अधिवक्ता पहचान पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। इसके बाद मतदान का अधिकार नहीं दिया जाएगा। चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए 8, उप प्रधान के लिए 4, सचिव पद के लिए 6, सह सचिव पद के लिए 4 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार हैं। प्रधान पद के लिए ईश्वर सिंह, सुभाष मित्तल, संदीप बूरा, अमित सैनी, ओम नारायण कौशिक, ब्रिजेश कुमार सिंधु, सुंदर सिंह बैनीवाल और सुरेंद्र सिंह ढुल चुनाव लड़ रहे हैं। उप प्रधान के लिए विकास पूनिया, अजीत सिंह ढिल्लों, भागीरथ सिंह लदोईया, दिनेश सिंह सैनी, सचिव पद के लिए प्रसिद्ध नैन, प्रवीण कुमार दहिया, समीर भाटिया, उमेद सिंह बैनीवाल, विक्रम जीत मित्तल चुनाव लड़ रहे हैं। सह सचिव के लिए प्रवेश कुमार बिरमानी, कर्मबीर कुंडू, राज कुमारी लोट, सुनील कुमार भारद्वाज चुनाव लड़ रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए अरुण शर्मा, मनीष सांगवान, सुनील कुमार सहदेव चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed