{"_id":"6245f10e844cc5367b7e1c68","slug":"the-examinees-were-copying-from-the-slip-made-10-umcs-hisar-news-hsr6279961156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची से परीक्षार्थी कर रहे थे नकल, 10 यूएमसी बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची से परीक्षार्थी कर रहे थे नकल, 10 यूएमसी बनाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से वीरवार को दसवीं कक्षा का सामाजिक विज्ञान का पेपर लिया गया। मगर परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी पर्ची से नकल करते पकड़े गए। इस दौरान 10 नकलची परीक्षार्थियों की यूएमसी बनाई गई। उड़नदस्ता टीम ने परीक्षा शुरू होने के बाद डेढ़ घंटे के अंतराल में सभी नकलची परीक्षार्थियों की यूएमसी बनाए।
जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग ने बताया कि परीक्षा में 10 परीक्षार्थियों की यूएमसी बनी है। हिंदू हाई स्कूल की सुपरवाइजर को रिलीव किया गया है। कारण था कि इस परीक्षा केंद्र में बाहरी शोर शराबा ज्यादा था। वहीं स्पेशल चेयरमैन फ्लाइंग स्क्वायड के कन्वीनर कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि सातरोड़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल व लाडवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सुपरवाइजर को सेंटर रद्द करने बारे में चेतावनी दी गई है। क्योंकि जब हमारी फ्लाइंग इन परीक्षा केंद्रों पर पहुंची तो वहां बाहरी डिस्टरबेंस ज्यादा नजर आई। वहीं, शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के पंजाबी विषय का पेपर होगा। पेपर दोपहर 12:30 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे होगा।
बिजली के कटों ने किया परेशान, नीचे बैठकर दिया पेपर
परीक्षा देने वाले छात्र अंकित, अनिल, मुकेश, अजय, सचिन ने बताया कि जेएन आर्य स्कूल, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, सातरोड़ के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बैठने के लिए बैंच तक की सुविधा नहीं थी। सभी ने नीचे बैठकर पेपर दिया। कई बार बिजली के कटों ने परेशान किया। पंखे बंद होने के कारण गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इस उपमंडल में इतने हैं परीक्षा केंद्र
बरवाला और उकलाना- 31
हांसी 23
हिसार 63
नारनौंद 11
वाइस चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने तीन यूएमसी, हांसी एसडीएम फ्लाइंग ने एक यूएमसी, एसडीएम फ्लाइंग हिसार ने एक यूएमसी आर्य नगर स्कूल में बनाई। बोर्ड सेक्रेटरी फ्लाइंग ने हिंदू हाई स्कूल की सुपरवाइजर सुनीता को रिलीव किया। - कुलदीप सिहाग, डीईओ