फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The employees said that we have no interest in sitting on dharna, why the government does not fulfill our demand

कर्मचारी बोले हमें धरने पर बैठने का कोई शौक नहीं है, सरकार हमारी मांग पूरी क्यों नहीं करती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The employees said that we have no interest in sitting on dharna, why the government does not fulfill our demand
हांसी। हरियाणा नगर पालिका संघ के आह्वान पर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की शनिवार को 11वें दिन भी हड़ताल जारी रही। धरने की अध्यक्षता कोषाध्यक्ष दिनेश चावरिया ने की और मंच का संचालन इकाई प्रधान बलजीत सिंह द्वारा किया गया। सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान रविंद्र शर्मा ने कहा सरकार के अड़ियल रुख के चलते वार्ता बार-बार विफल हो रही है। मेडिकल एसोसिएशन ब्लॉक हिसार के प्रधान प्रदीप कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को हड़ताल करने का कोई शौक नहीं है। सरकार बार-बार मजबूर कर रही है। पूरे शहर की सड़कों पर 600 टन के करीब कचरा सड़कों पर पड़ा हुआ है जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर से रोजाना 38 टन से ज्यादा कचरा निकलता है। वहीं कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यह हड़ताल और भी लंबी चल सकती है। जिसके चलते अब आगामी दिनों तक भी शहरों की सफाई नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी प्रधान चरणदास ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ हड़ताली कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर उपप्रधान रेखा, सचिव अरुण चौहान, नीलम, किरण, सुनीता, राजरानी, अनिल दरोगा, सुशील कुमार ,राकेश व अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मुख्य मांगे
सरकार के कर्मचारियों के साथ 25 मई 2020 व 17 अगस्त 2020 को हुए समझौतों के पत्र जारी किया जाए। कौशल रोजगार में भेजे गए सभी कर्मचारियों को निकाल कर विभाग के रोल पर किया जाए। फायर कर्मचारियों को फायर आपरेटर के पदों पर मर्ज किया जाए। सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इन कर्मचारियों को 58 साल की सेवा सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed