फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The effect of western disturbance will remain even today

Hisar News: लगातार तीसरे दिन प्रदेश में अंधड़ व बारिश, आज भी रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

Fri, 11 Apr 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 11 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The effect of western disturbance will remain even today
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं। इसके असर से दिन के तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक शनिवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को तीसरे दिन सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, कैथल, रोहतक, झज्जर आदि जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चली और साथ में हल्की बारिश हुई। इस दौरान हिसार के बालसमंद में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं सिरसा में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन






कहां, कितनी बारिश, मिमी में

सिरसा-11.0
जींद-8.0
हिसार-6.0
करनाल-2.0
रेवाड़ी-1.0
नूंह-0.5
नोट: बारिश के ये आंकड़े वीरवार सुबह 8:30 बजे से शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed