फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Doordarshan center in Goa is 11 times smaller than the state, so why is the darshan of the only center from a distance, Minister met Dr. Kamal Gupta

Hisar News: प्रदेश से 11 गुना छोटे गोवा में दूरदर्शन केंद्र तो एकमात्र केंद्र के दर्शन दूर से क्यों, मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
The Doordarshan center in Goa is 11 times smaller than the state, so why is the darshan of the only center from a distance, Minister met Dr. Kamal Gupta
दूरदर्शन बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य डॉ.कमल गुप्ता को मांगपत्र सौंपते हुए - फोटो : Hisar
हिसार। दूरदर्शन केंद्र को हिसार से स्थानांतरित न किए जाने की मांग करते हुए दूरदर्शन बचाओ संघर्ष समिति ने शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से मुलाकात की। डॉ. कमल गुप्ता ने विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री से बैठक कर केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से बात करेंगे।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने कहा कि अन्य प्रदेशों में दो से 6 दूरदर्शन केंद्र चल रहे हैं, वहीं हरियाणा के एकमात्र दूरदर्शन केंद्र को शिफ्ट करने के नाम पर बंद करने के आदेश जारी करना गलत है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में छह, असम, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में दो-दो दूरदर्शन केंद्र चलाए जा रहे हैं। गोवा, अंडेमान निकोबार, लेह में भी केंद्र चल रहे हैं। जब हरियाणा से क्षेत्रफल में 11 गुना छोटे गोवा में दूरदर्शन केंद्र चल रहा है तो प्रदेश के एकमात्र हिसार दूरदर्शन केंद्र को शिफ्ट नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, कलाकारों के मंच हाइफा ने भी प्रसिद्ध एक्टर यशपाल शर्मा के नेतृत्व में सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को ज्ञापन भेजा है। इसके अतिरिक्त 32 कर्मचारी बेरोजगार हो जाएगा। इस मौके पर हरियाणा दूरदर्शन केंद्र बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र कौशिक धरती पकड़, सुरेंद्र मान, कमलेश भारतीय, प्रिंसिपल आरएस सिंधु, सेवानिवृत्त मेजर बीएस मलिक, नूर मोहम्मद, मंजू सिंधु, राजरानी मल्हाण, साक्षी रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थल पर पहुंचे इनेलो कार्यकर्ता
दूरदर्शन केंद्र को चंडीगढ़ स्थानांतरित किए जाने के विरोध में दिए जा रहे धरने का इनेलो पार्टी ने समर्थन किया। पार्टी जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय के नेतृत्व में पदाधिकरी व कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 में तत्कालीन इनेलो सरकार के प्रयास से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रदेश को हिसार दूरदर्शन केंद्र की सौगात दी थी। इसको पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल को समर्पित किया था।
हिसार दूरदर्शन स्थानांतरण को लेकर मुख्यमंत्री ले संज्ञान : सहगल
हिसार। अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी परिसंघ के राष्ट्रीय चेयरमैन एमएल सहगल ने एक बयान में कहा कि हिसार दूरदर्शन को चंडीगढ़ स्थानांतरण के सरकार के फैसले को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, मंत्री व विधायक सभी मूकदर्शक बने हुए हैं। डॉ. कमल गुप्ता, अनूप धानक, रणबीर गंगवा, भव्य बिश्नोई, बरवाला, सांसद बृजेंद्र सिंह चुप्पी साधे हुए हैं।

दूरदर्शन के पूर्व समाचार निदेशक अजीत सिंह ने कहा कि दूरदर्शन केंद्र हिसार का बंद होना असल में राज्य की पहचान के एक महत्वपूर्ण मुद्दे के नुकसान की कहानी है। 2002 में दूरदर्शन केंद्र की स्थापना पाने वाला हरियाणा देश का आखिरी राज्य था। ठीक 20 साल बाद, राज्य हिसार में अपना एकमात्र केंद्र खोने वाला पहला राज्य बन जायेगा । आकाशवाणी और बाद में दूरदर्शन ने किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकों और बागवानी और डेयरी जैसे संबद्ध क्षेत्रों के बारे में शिक्षित करने के अलावा पूरे देश में क्षेत्रीय संस्कृतियों को बढ़ावा देने और इनके प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed