फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The district police saved people from online scams amounting to 3.05 crore rupees, and blocked 2.16 crore rupees in accounts in time.

Hisar News: जिला पुलिस ने ऑनलाइन ठगी में लोगों के 3.05 करोड़ रुपये बचाए, समय रहते 2.16 करोड़ रुपये खातों में करवाए ब्लॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The district police saved people from online scams amounting to 3.05 crore rupees, and blocked 2.16 crore rupees in accounts in time.
हिसार। जिला पुलिस ने इस वर्ष ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी से कार्रवाई करते हुए नागरिकों के 3 करोड़ 5 लाख 55 हजार रुपये सुरक्षित कर लिए हैं। साइबर पुलिस ने समय रहते 2.16 करोड़ रुपये संदिग्ध खातों में ब्लॉक करवाए, जबकि 88 लाख 89 हजार रुपये पीड़ितों के खातों में वापस भेजे गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि डिजिटल सुविधाओं के विस्तार के साथ साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
अपराधी लोगों की जिज्ञासा, लालच, भय और तकनीकी जानकारी की कमी का फायदा उठाकर ठगी को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों से बचने के लिए नागरिकों का जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर ठग कई तरह के हथकंडों का इस्तेमाल करते हैं। आरोपी शेयर बाजार और ट्रेडिंग स्कैम, टास्क पूरा कर पैसे कमाने का झांसा, फर्जी मोबाइल एप (एपीके फाइल) डाउनलोड कराने की तरकीब, फ्री गिफ्ट, लॉटरी, कूपन और बीमा पॉलिसी का लालच, बैंक केवाईसी, क्रेडिट कार्ड लिमिट और लोन बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी, फर्जी डीलरशिप और नौकरी के ऑफर, व्हाट्सएप वीडियो कॉल या लिंक के जरिये, डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed