फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The difficult path of the people of Hari Vihar

हरि विहार के लोगों की मुश्किल डगर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
The difficult path of the people of Hari Vihar
हिसार। शहर के बालसमंद रोड स्थित कई कॉलोनी के लोग नगर निगम में होने के बावजूद गांवों से बदतर जीवन जीने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि इन कॉलोनियों में न सीवर और पेयजल लाइन बिछी हैं। हरि विहार के लोगों की डगर इतनी मुश्किल है कि इस एरिया की मुख्य सड़क भी कच्ची पड़ी है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम के गठन के समय शहर का दायरा बढ़ाया गया था। उस समय इन एरिया में कई कॉलोनियां बसी हुई थी। मगर आज तक कई कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है, जिस कारण से इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2006 से यहां सड़क नहीं है। बारिश के दिनों में कीचड़ न हो, इसके लिए रोड़ा भी अपने खर्च पर डलवाए हैं। यहां पानी की लाइन भी नहीं बिछी हुई। खरीदकर ही पानी पीना पड़ रहा है। - सुल्तान सिंह, हरि विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में होने के बावजूद गावों से बदतर हालात हैं। यहां मकान इसलिए बनाया कि यह एरिया निगम में आता है तो जल्द ही सीवर, सड़क व पानी की सुविधाएं मिल जाएंगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। - कांता, हरि विहार
यहां हालात बुरे हैं। पेयजल लाइन नहीं है। जमीन का पानी खारा है। पीने के लिए पानी भी करीब एक किलोमीटर दूर स्थित चंदन नगर से लाना पड़ता है। - फूलमति, हरि विहार

यहां सीवर भी नहीं है। खाली प्लॉट में ही गंदा पानी छोड़ना पड़ रहा है। सड़क भी नहीं है। बारिश के दिनों में काफी दिक्कत होती है। - चिंता, हरि विहार
मकान इस उम्मीद से बनाया था कि जल्द ही सड़क व सीवर की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। मगर आज तक सुविधा से वंचित हैं। - शुक्रमणि, हरि विहार
मैंने इस बार एजेंडे में कच्ची गलियों को पक्का करवाने मांग उठाई थी। सरकार को निगम एरिया में बनी अवैध कॉलोनियों को वैध करना चाहिए और उनमें रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवानी चाहिए। - अंबिका शर्मा, पार्षद, वार्ड-20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed