{"_id":"690cfc839ad423bb00024b10","slug":"the-diesel-pump-at-hansi-sub-depot-is-shutting-down-at-10-pm-causing-inconvenience-to-bus-drivers-hisar-news-c-21-hsr1020-745090-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रात 10 बजे बंद हो रहा हांसी उपडिपो का डीजल पंप, बस चालकों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रात 10 बजे बंद हो रहा हांसी उपडिपो का डीजल पंप, बस चालकों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
हिसार। रोडवेज के हांसी उपडिपो में डीजल पंप रात 10 बजे बंद कर दिया जाता है, जिससे रात में सफर कर रही बसों के चालक और परिचालक तेल भरवाने के लिए परेशान हो रहे हैं। कर्मचारी नेताओं ने निगम प्रशासन से हांसी में भी हिसार डिपो की तरह डीजल पंप को 24 घंटे चालू रखने की मांग की है।
कर्मचारी नेता राजकुमार चौहान ने बताया कि रात में ड्यूटी पर कोई कर्मचारी न होने के कारण हांसी पंप रोजाना रात 10 बजे बंद हो जाता है। इससे लंबी दूरी से आने-जाने वाली बसों को हांसी में तेल नहीं मिल पाता और उन्हें 25 किलोमीटर दूर हिसार तक पहुंचना पड़ता है। इससे न केवल बस संचालन प्रभावित होता है, बल्कि चालकों को रात में विश्राम की भी दिक्कत होती है, क्योंकि हांसी उपडिपो में अभी तक विश्रामालय नहीं बना है।
कर्मचारी नेताओं ने सभी डिपो में बसों की संख्या और संसाधन बढ़ाने, चालकों-परिचालकों को स्थायी रोजगार देने और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, रोडवेज जीएम राहुल मित्तल ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को निगम मुख्यालय तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
गुलाबी मिनी बसें खड़ी, नहीं हो रही मरम्मत : चौहान
राजकुमार चौहान ने बताया कि हिसार डिपो में महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली गुलाबी मिनी बसें कई माह से खड़ी हैं। इन बसों की देखरेख का पांच साल का अनुबंध निजी कंपनी से था, जो अब समाप्त हो चुका है। अनुबंध खत्म होने के बाद रखरखाव और मरम्मत का कार्य बंद हो गया है। स्टाफ की कमी के कारण न तो इनकी चेकिंग हो पा रही है और न ही संचालन। उन्होंने कार्यशाला में मैकेनिकों की भर्ती की मांग करते हुए कहा कि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो महिलाओं समेत आम यात्रियों को और परेशानी झेलनी पड़ेगी।