Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The deputy director checked the OPD register and also inspected the cesarean room

Hisar News: डिप्टी डायरेक्टर ने जांचा ओपीडी रजिस्टर, सिजेरियन कक्ष का भी निरीक्षण किया

Tue, 24 Jun 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 24 Jun 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
The deputy director checked the OPD register and also inspected the cesarean room
बरवाला। नेशनल हेल्थ मिशन के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. विक्रम ने मंगलवार को शहर के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसएमओ डॉ. ज्ञानेंद्र व स्वास्थ्य निरीक्षक विनय सेतिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने नागरिक अस्पताल के खस्ता हाल भवन के हालात देखे। ओपीडी रजिस्ट्रेशन जांचा। फिर सिजेरियन कक्ष में गए। यहां टीकाकरण व ऑनलाइन एंट्री की भी जांच की। लैब, फार्मेसी व अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान चिकित्सा अधिकारी ने ड्यूटी पर मौजूद महिला कर्मचारी से कुछ सवाल भी किए तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. विक्रम ने बताया कि यह उनकी रुटीन की प्रक्रिया है। उन्होंने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पाया कि अस्पताल का भवन काफी पुराना हो चुका है। इसके निर्माण को लेकर प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही मंजूरी मिलती है नया भवन बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल निरीक्षण के दौरान यहां के डॉक्टर व कर्मचारी सिस्टम से कार्य कर रहे हैं। सभी प्रकार के रजिस्टर व ऑनलाइन प्रक्रिया का सिस्टम अपडेट मिला है। डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि उन्होंने डॉक्टरों और कर्मचारियों को कुछ सुझाव भी दिए है ताकि जो वो कर रहे हैं उससे कुछ बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed