{"_id":"61e070670a6d93109c4231dc","slug":"the-deputy-corporation-commissioner-inspected-the-office-in-the-evening-sought-clarification-from-two-personnel-found-absent-hisar-news-hsr6219589152","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनिगम आयुक्त ने शाम को किया कार्यालय का निरीक्षण, गैरहाजिर मिले दो कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनिगम आयुक्त ने शाम को किया कार्यालय का निरीक्षण, गैरहाजिर मिले दो कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
हिसार। उपनिगम आयुक्त प्रदीप हुड्डा ने निगमायुक्त के आदेश पर वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तकनीकी शाखा का हेड ड्राफ्ट्समैन व एक अन्य शाखा का टाइपिस्ट सीट से नदारद मिले। गैर हाजिर मिलने वाले दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बता दें कि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री लगातार अलग-अलग निकायों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी को देखते हुए निगमायुक्त ने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने व छोड़ने के आदेश दिए हुए हैं। इसी को लेकर निगमायुक्त ने वीरवार को औचक निरीक्षण के आदेश दिए थे। इसके अलावा दो प्रशिक्षु भी गायब मिले। उपनिगम आयुक्त ने बताया कि 5 बजे से पहले जाने वालों में हेड ड्राफ्ट्समैन नीतिश व टाइपिस्ट प्रदीप शामिल हैं।
अब 50 प्रतिशत कर्मचारी ही आएंगे कार्यालय
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए निगम प्रशासन ने रोस्टर सिस्टम लागू कर दिया है। इसके तहत कार्यालय में 50 प्रतिशत कर्मचारी ही आएंगे। इसके अलावा रेगुलर कार्यालय में आने वाले कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक कार्यालय में आने छूट दी गई है।
विज्ञापन
वीरवार को इस समय पहुंचा स्टाफ
सुबह 8:50 बजे : जेई प्रवीन चौहान
सुबह 8:52 बजे : कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल
सुबह 8:54 बजे : निगमायुक्त पीए हंसराज सरदाना
सुबह 9:05 बजे : एचवीसी कृष्ण सैनी, क्लर्क मंजू व सेवादार जयवीर
सुबह 9:06 बजे : सुरेंद्र वर्मा, जयसिंह वर्मा
सुबह 9:07 बजे : एक्सईएन संदीप सिहाग
सुबह 9:11 बजे : सचिव राहुल
सुबह 9:23 बजे : सचिव संजय शर्मा
सुबह 9:20 बजे : एमई अमित बेरवाल व एक्सईएन जयवीर डूडी
सुबह 9:37 बजे : एसई आनंद स्वरूप
सुबह 9:40 बजे : उपनिगम आयुक्त अप्रूव चौधरी
सुबह 9:45 बजे : उपनिगम आयुक्त प्रदीप हुड्डा
सुबह 10:30 बजे : बिल्डिंग इंस्पेक्टर
कार्यालय में रोस्टर सिस्टम लागू कर दिया है। यदि कोई कर्मचारी निर्धारित समय से लेट आता है और बिना सूचना के 5 बजे पहले से पहले कार्यालय से चला जाता है तो ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - प्रदीप हुड्डा, उपनिगम आयुक्त