फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The decision of the political future of the third generation of Chaudhary Bhajan Lal today

चौधरी भजनलाल की तीसरी पीढ़ी के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The decision of the political future of the third generation of Chaudhary Bhajan Lal today
हिसार महावीर स्टेडियम में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : Hisar
आदमपुर (हिसार)। चौधरी भजनलाल के गढ़ मंडी आदमपुर को रविवार को अपना 17वां विधायक मिलेगा। आदमपुर में अब तक 13 सामान्य चुनाव तथा तीन उपचुनाव हो चुके हैं। कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देने के बाद हुए चौथे उपचुनाव का परिणाम रविवार को आएगा। इस सीट पर चौधरी भजनलाल परिवार ने 15वीं बार चुनाव लड़ा और हर बार जीता है। इस बार 16वीं बार भजनलाल की तीसरी पीढ़ी चंडीगढ़ पहुंचेगी या नहीं यह निर्णय भी होना है।
विज्ञापन

उपचुनाव का परिणाम चौधरी भजनलाल की तीसरी पीढ़ी भव्य बिश्नोई का राजनीतिक भविष्य तय करेगा। आदमपुर के कुल 180 मतदान केंद्रों पर 171754 मतदाताओं में से 131401 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल 76.51 प्रतिशत मतदान हुआ। ईवीएम को हिसार के महाबीर स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में जमा किया गया है। यहां रविवार को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं, जिसमें 13 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी।
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट सबसे पहले गिने जाएंगे। मतों की गणना की जानकारी देने के लिए रिजल्ट वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। सुबह 8.30 बजे से रुझान मिलने लगेंगे। करीब एक से डेढ़ बजे तक पूरे परिणाम मिलने की उम्मीद है। इस उपचुनाव में कुल 22 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं, जिसमें कांग्रेस के जयप्रकाश तथा भाजपा के भव्य बिश्नोई के बीच सीधा मुकाबला रहने के आसार हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने शनिवार को आदमपुर उपचुनाव की मतगणना के लिए बनाए गए मतगणना केंद्र का जायजा लिया। मतगणना के लिए काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग सहायक तथा माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed