फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The day's temperature dropped by 4.9 degrees due to rain and hailstorm

Hisar News: बारिश-ओलावृष्टि से दिन का पारा 4.9 डिग्री गिरा, सामान्य से नीचे पहुंचा

Fri, 21 Feb 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 21 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The day's temperature dropped by 4.9 degrees due to rain and hailstorm
हिसार। जिले में दो दिन हुई बारिश व ओलावृष्टि का शुक्रवार को असर देखने को मिला। जिले में दिन का तापमान 4.9 डिग्री तक गिर गया और सामान्य से नीचे पहुंच गया। तापमान में आए बड़े बदलाव के कारण एक फिर से ठंड का अहसास करवा दिया। इससे पहले सुबह के समय बादलवाही के साथ हल्का कोहरा छाया रहा। साथ ही बर्फीली हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन

पिछले दिनों तापमान में हुई बढ़ोतरी की वजह से काफी लोगों ने गर्म कपड़ों से दूर बना ली थी। इस मौसम में उन्हें फिर से गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया। हालांकि सुबह 11 बजे धूप निकल आई, लेकिन दिनभर चली ठंडी हवाओं ने धूप के असर को कम कर दिया। हिसार में दिन का तापमान 22.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को दिन के तापमान में 3.0 डिग्री की गिरावट आई। वहीं 3.7 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। उधर बालसमंद में अधिकतम तापमान 21.5 व न्यूतनम तापमान 7.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed