फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The culprits who attacked the teenager with a knife were sentenced to 10 years each.

Hisar News: किशोर पर चाकू से हमला करने वाले दोषियों को 10-10 साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
The culprits who attacked the teenager with a knife were sentenced to 10 years each.
हिसार। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निशांत शर्मा की अदालत ने चोरों द्वारा चोरी करने के बाद शोर मचाने पर साढ़े 12 साल के बालक पर चाकू से हमला कर घायल करने के मामले में दो दोषियों योगेश और अभिषेक को 10-10 साल की सजा सुनाई है। तीसरे दोषी अक्षय को 3 साल की सजा सुनाई है। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस ने 11 अप्रैल 2019 में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अवनीश के बयान पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

60 हजार की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए थे
पुलिस की प्राथमिक के अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर 1-4 स्थित हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले अवनीश ने बताया था कि वह जिंदल फैक्टरी में काम करता था। घटना वाले दिन ड्यूटी पर गया हुआ था। पत्नी पड़ोस में सत्संग चल रहा था वहां पर गई हुई थी। दोपहर को पड़ोसी राजकुमार ने फोन कर बताया कि घर में चोर घुसे हुए थे और आपके बेटे पर चाकू से हमला किया है। घटना का पता चलने पर घर पर पहुंचा तो देखा कि कमरे के अंदर रखा हुआ सामान बिखरा पड़ा था। बेटे चेतन के बाएं हाथ के अंगूठे और दो उंगलियों से खून बह रहा था। दाहिने हाथ की कलाई पर दांतों से काटा हुआ था।
विज्ञापन

बोले थे, पिता कहा है
घटना के बाद चेतन ने बताया था कि वह दोपहर को स्कूल से घर आया था। मां पड़ोस में सत्संग में चल गई थी। इसलिए दरवाजा अंदर से बंद था। दोपहर बाद दो युवक आए थे और दरवाजा खटखटाया और अंदर आने के बाद मेरे पिता के बारे में पूछा था। उसके बाद मुंह दबा दिया। दूसरे ने अलमारी से कीमती सामान को बैग में डालने लगे। तभी पड़ोस की रहने वाली महिला कवलजीत कौर ने आवाज लगाई। दोनों लड़कों ने चाकू से हमला कर पीछे दरवाजे से सोने के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सामान ले गए थे
पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया था कि चोर घर से पांच सोने की अंगूठी,एक सोने की चेन, एक गले का हार, दो सोने के कंगन, दो टाॅपस, कानों के कुंडल और 60 हजार की नकदी चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed