Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
The Congress held a silent march for not fulfilling election promises, and the police stopped it by forming a human chain
{"_id":"6834b01a6c162f362c027742","slug":"the-congress-held-a-silent-march-for-not-fulfilling-election-promises-and-the-police-stopped-it-by-forming-a-human-chain-hisar-news-c-21-hsr1020-634590-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चुनावी वादे पूरे न करने पर कांग्रेस ने निकाला मौन मार्च, पुलिस ने मानव शृंखला बनाकर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चुनावी वादे पूरे न करने पर कांग्रेस ने निकाला मौन मार्च, पुलिस ने मानव शृंखला बनाकर रोका
हिसार। सरकार के चुनावी वादे पूरे न किए जाने के विरोध में कांग्रेस नेता अनिल मान के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से लघु सचिवालय तक मौन मार्च निकाला गया। लघु सचिवालय के बाहर एक दिन की भूख हड़ताल भी की। जब कांग्रेस नेता लघु सचिवालय के अंदर जाने लगे तो पुलिस ने मानव शृंखला बनाकर उन्हें रोक लिया। काफी देर तक कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे, पुलिस उन्हें रोकती रही। बाद में कांग्रेस नेताओं को वहीं रोककर अधिकारी को बुलाकर ज्ञापन दिलवाया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अनिल मान ने ने कहा कि अगर विधायक अपने वादे नहीं निभाते तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अगली भूख हड़ताल भाजपा कार्यालय के बाहर की जाएगा। विधायक को वादे पूरे करने के लिए मजबूर किया जाएगा।”नलवा विधानसभा क्षेत्र विधायक की ओर से चुनाव से पहले किए गए वादे, किसानों को नहरों में पानी, हर घर में साफ़ पीने का पानी, युवाओं को रोज़गार, स्कूलों का सुधार, नशा बंदी, महिलाओं को 2100 मासिक और 500 में गैस सिलिंडर सहित एक भी वादा सात महीने बाद भी पूरा नहीं किया गया। लोगों को झूठ बोल कर उनके साथ छलावा किया गया है। कांग्रेस जनता के साथ किए गए वादे को पूरा कराने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।