फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The complaint of violation of the code of conduct against the minister was sent to the Election Commission

मंत्री के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत निर्वाचन आयोग को भेजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The complaint of violation of the code of conduct against the minister was sent to the Election Commission
हिसार। हरियाणा टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व न्यायिक सदस्य हरपाल सिंह बूरा ने आदमपुर उपचुनाव की आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के विरुद्ध मुख्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा ने भी आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत आयोग को भेजी है।
विज्ञापन

हिसार निवासी एडवोकेट हरपाल सिंह बूरा ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 4 अक्तूबर को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसके बाद प्रेस नोट भी जारी किया गया। उन्होंने ऐसा कर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इस बाबत चुनाव अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसके लिए एसडीएम की देखरेख में कमेटी बना रखी है, वह अपनी रिपोर्ट देगी। हिसार में आचार संहिता लगी हुई है। रेस्ट हाउस में सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे। उनकी रिकॉर्डिंग लेकर जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed