{"_id":"6ae8dd1233c8a6b1860c6727","slug":"the-citys-air-turned-polluted-6-days-before-diwali-hisar-news-c-21-hsr1005-986310-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दिवाली से 6 दिन पहले शहर की हवा हुई प्रदूषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दिवाली से 6 दिन पहले शहर की हवा हुई प्रदूषित
विज्ञापन
धुंध सुबह 6:30 बजे रेलवे स्टेशन से लिया गया चित्र।
हिसार। दिवाली में अभी छह दिन बाकी हैं लेकिन शहर की हवा अभी से प्रदूषित होने लगी है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 201 पर पहुंच गया जो खराब श्रेणी में आता है। इस स्तर के प्रदूषण में लंबे समय तक रहने से लोगों को सांस संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
सुबह शहर में हल्का स्मॉग छाया रहा, हालांकि दिन चढ़ने और हवा चलने से यह साफ हो गया। दिनभर पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर 200 से ऊपर बना रहा। रात नौ बजे पीएम 2.5 का स्तर बढ़कर 321 और पीएम 10 का 381 पर पहुंच गया। ये दोनों स्तर बहुत खराब श्रेणी में आते हैं। इससे हवा में प्रदूषण की अधिकता का पता चलता है।
ये है एक्यूआई का पैमाना
एक्यूआई श्रेणी
0 से 50
अच्छा
51 से 100
संतोषजनक
101 से 200
सामान्य
201 से 300
खराब
301 से 400
बहुत खराब
401 से 500
गंभीर
यह होता है पीएम 2.5 और पीएम 10
पीएम 10 का व्यास 10 माइक्रोमीटर या इससे कम होता है। इसके प्रमुख स्रोत सड़क की धूल, निर्माण कार्य, मिट्टी और औद्योगिक गतिविधियां हैं। यह नाक और गले के ऊपरी हिस्से में रुक सकता है, लेकिन सांस के जरिए फेफड़ों तक भी पहुंच सकता है। वहीं, पीएम 2.5 का व्यास 2.5 माइक्रोमीटर या इससे कम होता है। इसके प्रमुख स्रोत वाहनों का धुआं, कोयला आधारित संयंत्र, पराली और बायोमास का जलना हैं। इसके सूक्ष्म कण फेफड़ों में गहराई तक पहुंचकर रक्तप्रवाह में मिल सकते हैं। इससे दिल का दौरा, स्ट्रोक और सांस संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
रात का तापमान सामान्य से नीचे पहुंचा
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई और यह 31.9 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 0.4 डिग्री बढ़कर 15.0 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि, यह सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर तक मौसम शुष्क एवं साफ रहने का अनुमान है।