Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The changing challenges for women...domestic violence has decreased, while online crimes have increased.

Hisar News: महिलाओं की बदलती चुनौती...घर में हिंसा घटी, ऑनलाइन अपराध बढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The changing challenges for women...domestic violence has decreased, while online crimes have increased.
हिसार का वन स्टॉप सेंटर
हिसार। जिले में महिलाओं से जुड़े अपराधों के स्वरूप में बदलाव दिखा है। जहां पिछले साल की तुलना में घरेलू हिंसा के मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है, वहीं साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। जनवरी 2025 से 17 दिसंबर 2025 तक घरेलू हिंसा के केवल 131 मामले सामने आए, जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या 535 के करीब थी। दूसरी ओर, महिलाओं के खिलाफ साइबर क्राइम के मामले 25 से बढ़कर 32 हो गए। इस बीच, जिले के वन स्टॉप सेंटर (सखी) के माध्यम से 2017 से अब तक 2793 महिलाओं को सहायता प्रदान की जा चुकी है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लघु सचिवालय के समीप संचालित वन स्टॉप सेंटर (सखी) वर्ष 2017 से महिलाओं के लिए 24 घंटे सेवाएं दे रहा है। यहां घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम, दुष्कर्म, भावनात्मक उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, महिला तस्करी, बाल विवाह, लावारिस महिलाओं समेत अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं को आश्रय और समग्र सहायता दी जाती है।
विज्ञापन

24 घंटे खुला रहता है वन स्टॉप सेंटर
जिला संरक्षक एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी ने बताया कि डायल 181 पर कॉल कर सहायता मांगने वाली महिलाओं को तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाती है और जरूरत पड़ने पर उन्हें वन स्टॉप सेंटर में अस्थायी रूप से ठहराया जाता है। यह सेंटर महिलाओं और बच्चियों के लिए 24 घंटे, सातों दिन खुला रहता है। किसी भी जिले की महिला यहां आकर सहायता प्राप्त कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू हिंसा के मामलों में आई कमी
वन स्टॉप सेंटर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2025 से 17 दिसंबर 2025 तक घरेलू हिंसा के 131 मामले दर्ज हुए, जबकि वर्ष 2024 में 535 मामले सामने आए थे। वहीं 2020 से 2025 के बीच महिलाओं से जुड़े साइबर क्राइम में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है और अब तक कुल 98 मामले सामने आ चुके हैं। राहत की बात यह है कि वर्ष 2025 में दहेज प्रताड़ना का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ। 2017 से अब तक केवल दो महिलाएं दहेज प्रताड़ना के कारण वन स्टॉप सेंटर में आश्रय लेने पहुंचीं।
महीनेवार मामले (जनवरी–दिसंबर 2025)
महीना
घरेलू हिंसा
दुष्कर्म
साइबर क्राइम
चाइल्ड मैरिज
अन्य
मिसिंग/किडनैपिंग
जनवरी
8
1
3
0
3
18
फरवरी
10
0
3
0
1
09
मार्च
11
0
4
0
1
11
अप्रैल
23
0
5
0
3
10
मई
09
1
2
0
12
17
जून
11
1
1
1
05
21
जुलाई
14
1
1
1
08
13
अगस्त
12
0
1
0
05
15
सितंबर
11
0
4
0
08
23
अक्तूबर
09
0
4
0
02
27
नवंबर
09
1
4
0
06
14
दिसंबर
04
0
0
0
01
06
वर्षवार आंकड़े (2017–2025)
वर्ष
घरेलू हिंसा
दुष्कर्म
साइबर क्राइम
चाइल्ड मैरिज
मिसिंग/किडनैपिंग
2017
03
0
0
0
15
2018
98
1
0
4
34
2019
48
0
0
5
42
2020
78
8
5
6
87
2021
95
5
7
2
157
2022
101
3
17
0
143
2023
91
4
12
1
160
2024
535
0
25
4
159
2025
131
5
32
2
184
वन स्टॉप सेंटर पर महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाएं
कानूनी परामर्श।
मनोवैज्ञानिक परामर्श।
निशुल्क कानूनी सहायता।
चिकित्सा सुविधा।
रहने के लिए अस्थायी आवास एवं भोजन की सुविधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed