{"_id":"699b5226c42cbfd636001e48","slug":"the-campaign-will-continue-till-26th-door-to-door-verification-will-also-be-done-hisar-news-c-21-hsr1005-816791-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 26 तक चलेगा अभियान, घर-घर जाकर भी होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 26 तक चलेगा अभियान, घर-घर जाकर भी होगा सत्यापन
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 9-11 के सामुदायिक केंद्र में बीएलओ मतदाता सूची के मिलान का कार्य करते हुए। अमर उज
हिसार। वार्ड 12 के मतदान केंद्र पर रविवार को बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने बैठकर मतदाता सूची की मैपिंग (मिलान) का कार्य किया। इस दौरान मतदाता केंद्र पर मैपिंग का कार्य करवाने पहुंचे। हालांकि कुछ लोग नए वोट बनवाने भी आए। मतदाता सूची के मिलान का कार्य 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान बीएलओ मतदाता सूची के मिलान के लिए घर-घर भी जाएंगे। बीएलओ ने उनसे कहा कि अगले माह से नए वोट बनाने का काम भी शुरू होगा।
मौजूदा मतदाता सूची का वर्ष 2002 की मतदाता सूची से किया जा रहा है। जिन मतदाताओं का नाम पुरानी सूची में नहीं है उनसे रिकॉर्ड मांगा जा रहा है। साथ ही मतदाता को उनके पिता के रिकाॅर्ड के साथ जोड़ा जा रहा है। 2002 के बाद विवाहित महिलाओं का पुराना रिकाॅर्ड भी मांगा जा रहा है।
शिफ्ट होने वाले लोग नहीं हो पा रहे ट्रेस :
बाहर से आकर जिन लोगों ने अपने वोट बनवाए और जो किसी अन्य जगह शिफ्ट हो गए हैं। वो लोग ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा विवाहित महिलाओं के वोटों का मिलान करने में भी दिक्कत आ रही है क्योंकि परिवार वाले उनका पुराना रिकाॅर्ड उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं।
विज्ञापन
हिसार और नलवा विधानसभा में मिलान सबसे कम
अभी तक हिसार व नलवा विधानसभा में वोटों के मिलान का काम सबसे धीमी गति से चल रहा है। इन दो विधानसभा को छोड़ दें तो शेष सभी विधानसभा क्षेत्रों में 60 प्रतिशत से ज्यादा कार्य हो चुका है। यह नारनौंद में सबसे तेज गति से कार्य हो रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र में 80 प्रतिशत से ज्यादा कार्य हो चुका है।