फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The burden on students will increase with knowledge

जनमंच : ज्ञान के साथ विद्यार्थियों पर बढ़ेगा बोझ

Sat, 10 Feb 2024 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 10 Feb 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
The burden on students will increase with knowledge
राधेश्याम स्वामी।
सिरसा। सरकार की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिशों के तहत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक ढांचे में बदलाव किया है। इसके तहत माध्यमिक कक्षाओं में विषय भी बढ़ाए गए हैं। इसके लिए शहरवासियों ने भिन्न प्रकार के विचार साझा किए हैं। किसी ने यह बदलाव विद्यार्थियों के लिए सही बताया तो किसी ने इसे विद्यार्थियों पर बोझ बताया।
विज्ञापन

शहरवासियों का कहना है कि इस बदलाव के तहत अब 10वीं कक्ष में दस विषय पढ़ने होंगे। इनमें से तीन भाषाएं और सात विषय होंगे। इसी तरह 12वीं कक्षा में छह विषय होंगे। इनमें चार विषय और दो भाषाएं होंगी। इससे एक तरफ तो विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर में सुधार होगा। इससे विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ेगा। वहीं ज्यादा विषय होने से विद्यार्थियों पर बोझ भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन



विद्यार्थियों के लिए ये बदलाव अच्छा साबित होगा। क्योंकि विद्यार्थियों को ज्यादा विषय पढ़ने का मौका मिलेगा। एक से ज्यादा भाषा सीखने का भी मौका मिलेगा। इससे विद्यार्थियों के पढ़ने के स्तर में भी सुधार होगा। इसे बोझ समझने के बजाय विद्यार्थी रुचिकर तरीके से पढ़ने का प्रयास करें। - डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का ये फैसला सही नहीं है। इससे विद्यार्थी ज्यादा संशय में रहेंगे। दुविधा में फंसे विद्यार्थियों को पढ़ाई बोझ लगने लगेगी। - राधेश्याम स्वामी, शहरवासी।

इस फैसले से विद्यार्थियों को एक से ज्यादा भाषाएं सीखने का मौका मिलेगा। बचपन से ही ज्यादा पढ़ने की उसकी आदत बन जाएगी। - श्रवण शर्मा, शहरवासी।
अधिकतर बच्चाें की पढ़ने की आदत छूटने लगी है। इस फैसले से विद्यार्थियों की आदत सुधरेगी। ज्यादा विषय होने पर विद्यार्थी रट्टा नहीं मार सकेगा। - नरेश कुमार, शहरवासी।


इससे विद्यार्थियों पर बोझ बढ़ जाएगा। पहले ही विद्यार्थियों पर किताबों का बोझ होता है। ऐसे में 10 विषय होने से विद्यार्थियों पर बोझ बढ़ जाएगा। - दिनेश कुमार, शहरवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed