{"_id":"61d9e586c9b1da56050bf8d8","slug":"the-bull-hit-the-street-driver-got-hit-by-a-truck-coming-from-the-front-hisar-news-hsr6215809149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने रेहड़ी चालक को मारी टक्कर, सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने रेहड़ी चालक को मारी टक्कर, सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आया
विज्ञापन
बरवाला (हिसार)। शहर में पिछले लंबे समय से लावारिस पशुओं के कहर से क्षेत्रवासी परेशान हैं। शनिवार को एक रेहड़ी चालक को लावारिस पशु ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
शहर के अग्रसेन चौक पर शनिवार को एक आवारा सांड़ ने बीच सड़क 35 वर्षीय एक रेहड़ी चालक पवन को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पवन सड़क के बीच में जा गिरा व सामने से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक की चपेट में आने से पवन के दोनों पांव बुरी तरह कुचले गए। घायल को आसपास के लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि मुख्य मार्ग पर आए दिन इस तरह के हादसे होने की जानकारी मिलने के बाद भी स्थानीय प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों में इसे लेकर काफी रोष है। लोगों का कहना है कि जब लावारिस पशु सड़क के बीचोंबीच लड़ते हैं। इस दौरान काफी भयावह स्थिती उत्पन्न हो जाती है।
20 से अधिक लोग लावारिस पशुओं के कारण गंवा चुके जान
लावारिस पशुओं के कारण शहर में आए दिन हादसे हो रहे हैं। यही नहीं 20 से अधिक लोग आवारा पशुओं के कारण अपनी जान तक गवां चुके हैं। दर्जनों लोग लावारिस पशुओं के कहर का शिकार हो चोटिल हो चुके हैं। क्षेत्रवासी अनिल कुमार, जितेंद्र, जगदीश, सुनील, गुलशन, पंकज, इंद्रजीत वसूजा, पंकज सेलवाल आदि का कहना है कि इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को लावारिस पशुओं से होने वाली परेशानियों से अवगत करवा चुके हैं। परंतु अधिकारियों द्वारा इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि प्रशासनिक अधिकारियों को चाहिए कि इलाके से लावारिस पशुओं को पकड़वाने का बंदोबस्त करें।