{"_id":"c0a590280e36207980b810f4b88dbd41","slug":"the-brutality-with-girls-parents-complain-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चियों के साथ क्रूरता करने वाले माता-पिता के खिलाफ िशकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चियों के साथ क्रूरता करने वाले माता-पिता के खिलाफ िशकायत
hisar
Updated Sat, 12 Jul 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
मिलगेट एरिया स्थित विनोद नगर में दोनों अशक्त बच्चियों चारू व नैना को घर में बांधकर रखने वाले माता-पिता के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। बाल संरक्षण अधिकारी व सामाजिक संस्थाओं ने शनिवार को विनोद नगर पहुंचकर बच्चियों की मां के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
बाल संरक्षण अधिकारी सुनीता यादव ने बताया कि चारू व नैना की मां मानिका ने बयान लिखकर दिए हैं कि बच्चियों के पिता जग्गू शराब के आदी है। वह अपने मायके गई हुई थी। पीछे से वह दोनों को बांधकर घर को ताला लगाकर चले गए। उसने कहा कि दोनों बच्चियों की परवरिश करने में मैं असमर्थ हूं। इन्हें किसी आश्रम या अन्य स्थान पर रखने की व्यवस्था की जाए। बच्चियों के पिता शनिवार को भी घर नहीं पहुंचे। मां के बयान दर्ज करने के बाद अधिकारी यादव बच्चियों को सामान्य अस्पताल लेकर गई। वहां मेडिकल करवाकर उनकी फिलहाल वहीं रहने की व्यवस्था की गई है। फिलहाल उन्हें रखने की अन्य कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
चौकी में करवाया मामला दर्ज : यादव
बाल संरक्षण अधिकारी सुनीता यादव ने कहा कि उन्होंने संबंधित चौकी इंचार्ज को एफआईआर के लिए लिखकर दे दिया है। मां व पिता पर हर हाल में एफआईआर दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन
ये था मामला
विनोद नगर में दो अशक्त बच्चियां जिनकी उम्र छह साल व आठ साल है को उनके पिता चुन्नी से बांधकर घर से चले गए। करीब चार दिनों से बंधी बच्चियां भूखी प्यासी वहीं पड़ी रही। बच्चियों की मां अपने मायके पंजाब मुक्तसर गई हुई थी। बच्चियों के बंधे होने की सूचना जनवादी महिला समिति के सदस्यों को पता चली। उनका जनसंपर्क अभियान चल रहा था उसी दौरान उनके सामने यह बात आई।