{"_id":"6a70e5472a502e072c030878","slug":"the-brothers-themselves-broke-his-arms-and-legs-for-viral-video-of-husband-beating-hisar-news-c-21-hsr1020-923371-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पति की मारपीट का वीडियो वायरल करने पर भाइयों ने ही तोड़े हाथ-पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पति की मारपीट का वीडियो वायरल करने पर भाइयों ने ही तोड़े हाथ-पैर
Tue, 04 Aug 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
हिसार। भिवानी जिले के बहल क्षेत्र के गांव सिद्धनवा निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि पति की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने से नाराज उसके दो भाइयों और उनके साथियों ने शनिवार देर रात घर में घुसकर उस पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया।
महिला का आरा है कि हमले में उसके शरीर की आठ जगह हड्डियां टूट गईं। उसका उपचार हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बहल थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो सगे भाइयों समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में गांव सिद्धनवा निवासी विकास से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।
आरोप है कि उसका पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता है। हाल ही में पति द्वारा की गई मारपीट का वीडियो उसने सोशल मीडिया पर साझा किया था। उसका कहना है कि उसने पहले अपने भाइयों से मदद मांगी लेकिन सहायता नहीं मिली। इसके बाद न्याय की मांग को लेकर उसने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किए जिससे उसके भाई नाराज हो गए।