{"_id":"69ab0e8874c5946e6f061aac","slug":"the-body-of-a-married-woman-was-found-hanging-from-a-noose-on-the-bathroom-doorframe-her-brother-accused-the-in-laws-of-murder-hisar-news-c-128-1-sir1004-154239-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बाथरूम की चाैखट पर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बाथरूम की चाैखट पर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप
Fri, 06 Mar 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। गांव अलीकां में शुक्रवार अलसुबह विवाहिता गुरदीप कौर का शव बाथरूम की चौखट पर फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई मंगा सिंह के बयान पर पति अर्शदीप सिंह, सास वीरपाल, ससुर और ननद के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मंगा सिंह का आरोप है कि गुरदीप कौर को ससुराल वाले दहेज और बाइक के लिए तंग कर रहे थे। आरोप है कि शुक्रवार अल सुबह ससुरालियों ने पहले गुरदीप कौर का गला दबाकर हत्या की और बाद में आत्महत्या दिखाने के लिए शव को बाथरूम के गेट की चौखट पर रस्सी के सहारे लटका दिया। मृतक का पति अर्शदीप सिंह कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था और फिलहाल घर पर बेड रेस्ट पर था।
जांच अधिकारी एसआई राजकौर का कहना है कि आरोपी पति अर्शदीप सिंह, सास वीरपाल, ससुर व ननद गुरदीप कौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का असली कारण पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआई राजकौर का कहना है कि आरोपी पति अर्शदीप सिंह, सास वीरपाल, ससुर व ननद गुरदीप कौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का असली कारण पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन