फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The audio contained such lewd remarks, which were difficult to make public: Chairperson

ऑडियो में ऐसी भद्दी टिप्पणी थी, जिसे सार्वजनिक करना मुश्किल : चेयरपर्सन

Tue, 09 Jun 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
The audio contained such lewd remarks, which were difficult to make public: Chairperson
हिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन व सदस्य सुमन बेदी के सामने उपस्थित सोनाली फौगाट। - फोटो : Hisar
महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने कहा कि बालसमंद में सोनाली फौगाट और सुलतान सिंह के बीच हुए प्रकरण की वायरल वीडियो देखकर शुरू में मुझे लगा था कि सोनाली को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए था, लेकिन जो ऑडियो सोनाली में मुझे सुनाई है, उसे सुनकर मुझे कानों पर विश्वास नहीं हुआ। उस ऑडियो क्लिप में इतनी अश्लील व भद्दी टिप्पणी की गई है, जिसे सामाजिक तौर पर सार्वजनिक करना मुश्किल है। वे सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सोनाली से मुलाकात कर रही थीं। सोनाली द्वारा आयोग को की गई शिकायत के बाद आयोग चेयरपर्सन और सदस्य सुमन बेदी प्रारंभिक जांच के लिए यहां आई हुई थीं।
विज्ञापन

उन्होंने सोनाली फौगाट से कुछ तथ्य भी जुटाए। उन्होंने कहा कि सोनाली ने उन्हें एफआईआर की कॉपी, ऑडियो क्लिप आदि उन्हें तथ्य के तौर पर दिए हैं। ऑडियो क्लिप को एसपी गंगाराम पूनिया को भी सुनाया जाएगा। चेयरपर्सन ने कहा कि फिलहाल सोनाली की शिकायत पर प्रारंभिक जांच के लिए आई हूं और जब आयोग संज्ञान लेगा तो दोनों पक्षों को सुना जाएगा। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
महिलाओं की मर्यादा को तार-तार करने वाला ऑडियो- सोनाली ने सही किया
सोनाली फौगाट ने एक ऑडियो सुनाया है। इसमें बड़ी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, जो महिलाओं की मर्यादा को तार-तार करने वाला है। महिलाओं के प्रति अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी सुनकर लगता है कि उस समय जो सोनाली ने किया वह सही है। किसी के साथ गलत नहीं होने देंगी और जांच निष्पक्ष करके दूध का दूध और पानी का पानी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रतिभा सुमन, चेयरपर्सन, हरियाणा राज्य महिला आयोग
पूर्व सांसद जयप्रकाश ने कहा, घटना के पीछे कुछ और इश्यू
पूर्व सांसद जयप्रकाश ने सोशल मीडिया में दिए इंटरव्यू में कहा कि सोनाली-सुलतान के बीच बालसमंद में हुई घटना प्लांड स्कीम से हुई है और इसके पीछे कुछ और ही इश्यू है। इस कांड से हरियाणा प्रदेश शर्मसार हो गया है पूरे देश में। आज वह बीजेपी नहीं है, जिसमें सुषमा स्वराज थीं। भाजपा-हविपा के गठबंधन के समय एक एसडीएम को बंसीलाल की बेटी ने थप्पड़ मार दिया था, लेकिन स्व. सुषमा स्वराज के दबाव में मुख्यमंत्री होते हुए बंसीलाल की बेटी को जेल की हवा खानी पड़ी थी। कोई ऑडियो है तो वह बाहर आनी चाहिए, ताकि सच बाहर आए। सरकार इस मामले में आंख-कान-मुंह बंद किए बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed