फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The attacker of the security personnel of the Children's Correctional Home was sentenced to ten years

बाल सुधार गृह के सुरक्षाकर्मियों के हमलावर को दस साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The attacker of the security personnel of the Children's Correctional Home was sentenced to ten years
हिसार। अदालत ने बरवाला रोड स्थित ऑब्जर्वेशन होम (बाल सुधार गृह) में सवा पांच साल पहले तीन सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर फरार होने के मामले में दोषी दीपक को 10 साल की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक गोयल की अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर जुर्माने 6 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। इस संबंध मे सदर थाना पुलिस ने 12 जून 2017 को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि हेड वार्डर शेर सिंह निगरानी ड्यूटी पर तैनात था। उसने बच्चों के खाना खाने के बाद गेट नंबर दो खोला, तो रोहतक निवासी संजीत बिद्रो ने धक्कामुक्की कर चाबियों का गुच्छा छीन लिया। फिर उसने बैरक नंबर चार व पांच खोल दी। उनमें से पांच बाल बंदी और निकले आए। उन्होंने सिपाही रमेश से मारपीट कर मेन गेट की चाबी छीन ली। हमलावरों ने गेट पर तैनात सिपाही हनुमान से दो मोबाइल छीने और फिर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में छह नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि दो आरोपियों की मुठभेड़ के दौरान मौत हो चुकी है। एक आरोपी का केस दूसरी कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed