फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The artist said- the time to come is haryanvi cinema.

कलाकार बोले- आने वाला समय हरियाणवी सिनेमा का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The artist said- the time to come is haryanvi cinema.
अमर उजाला कार्यालय में हरियाणवी सिनेमा पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में पहुंचे कलाकार, साहित्यकार, - फोटो : Hisar
हिसार। आने वाला समय हरियाणवी सिनेमा का है। लंबे समय तक हमने पंजाब के सिनेमा, फिल्मों, गानों का वर्चस्व देखा। अब हरियाणा में अच्छे प्रोजेक्ट आ रहे हैं। जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है। प्रदेश की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए युवा पीढ़ी भी आगे आ रही है। ओटीटी आने के बाद हरियाणवी सिनेमा को नया स्वरूप मिला है। वीरवार को अमर उजाला कार्यालय में हरियाणवी फिल्म कलाकारों ने हरियाणवी सिनेमा को लेकर संवाद किया। साहित्यकार कमलेश भारतीय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर सविता रतिवाल, नीलम सुंडा, सौरभ ठकराल, पूनम मनंचदा, अर्चना ठकराल, रश्मि, विभोर भारद्वाज ने विचार रखे।
विज्ञापन

हरियाणवी फिल्मों से मेरा लंबे समय से जुड़ाव रहा है। चंद्रावल फिल्म के कलाकारों के साथ भी काफी लंबा संवाद रहा है। मैंने यशपाल शर्मा को हरियाणवी फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया। उनकी हरियाणवी फिल्म दादा लख्मी इसी साल रिलीज होगी। हाल ही में आई चिराग भसीन की घूंघट फिल्म खूब पसंद की जा रही है। कलाकारों ने अच्छी मेहनत की है। - कमलेश भारतीय
विज्ञापन

मुझे हरियाणवी फिल्म में जो रोल मिला, वह काफी चुनौतीपूर्ण था। जिसे समाज में स्वीकार नहीं किया जाता है। इस रोल को करने के लिए मैं दो दिन कशमकश में रही। जब मैंने अपने पति से पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर तुुम्हारी इच्छा तो करो। किसी के कुछ कहने के डर से अपने अंदर के कलाकार को मत दबाओ। - स्नेह चौधरी, कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने हरियाणवी फिल्म में सरपंच की मां का रोल किया है। जिसमें एक संदेश भी दिया। फिल्म में सरपंच बने लोकेश खट्टर को फिल्म में कई थप्पड़ लगाए। अब अच्छी फिल्में आ रही हैं। ओटीटी आने के फिल्मों को नया अंदाज मिला है। - केलापति, कलाकार
दंगल फिल्म से हरियाणवी फिल्मों में काम किया है। हरियाणवी फिल्मों का अपना अलग मजा है। अगर हरियाणवी सिनेमा की बात की जाए तो मुझे चंद्रावल अधिक अच्छी सांझी फिल्म लगी थी। हरियाणवी फिल्मों को लेकर अच्छे प्रोजेक्ट आ रहे हैं। युवा वर्ग हरियाणवी फिल्मों को लेकर काफी उत्सुक है। - लोकेश मोहन खट्टर , कलाकार
सीआईडी, क्राइम पेट्रोल के अलावा कुछ साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर चुका हूं। पहली बार हरियाणवी फिल्म में काम किया। मेरा डायरेक्टर 19 साल का चिराग है। इतने यंग डायरेक्टर को लेकर एक बार मन में संशय भी हुआ। बाद में फिल्म में उनके साथ काम कर अच्छा लगा। युवाओं में हाथ में हरियाणवी फिल्मों का भविष्य सुरक्षित है। - सोनू सीलन, कलाकार
हरियाणवी सिनेमा का स्वरूप बदल रहा है। आने वाले समय में अच्छा भविष्य है। युवा वर्ग हरियाणवी फिल्मों के निर्माण में आ रहा है। अब स्तरीय फिल्मों पर काम हो रहा है। नए कलाकारों को मौका मिल रहा है। नई प्रतिभाएं उभर रही हैं। - प्रवीण कुमार, कलाकार

पहले मैंने कुछ छोटी एड फिल्म की थी। पहली बार हरियाणवी फिल्म घूंघट बनाई है। यह सामाजिक विषय पर आधारित है। इसमें कॉमेडी के अलावा एक संदेश भी है। यह फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। आने वाले समय में कुछ दूसरे प्रोजेक्ट भी आएंगे। - चिराग भसीन, निर्देशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed