{"_id":"6a0dfa8744dc93e466004e91","slug":"the-army-recruitment-director-discussed-rally-preparations-with-the-deputy-commissioner-hisar-news-c-21-hsr1020-873958-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेना भर्ती निदेशक ने रैली की तैयारियों पर डीसी से चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेना भर्ती निदेशक ने रैली की तैयारियों पर डीसी से चर्चा की
विज्ञापन
हांसी में डीसी राहुल नरवाल के साथ बैठक करते सेना भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल दीपक चौहान।
हांसी। सेना भर्ती कार्यालय हिसार के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक चौहान ने बुधवार को उपायुक्त राहुल नरवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सेना भर्ती रैली की तैयारियों, आउटरीच कार्यक्रमों व व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान भर्ती रैली से संबंधित प्रशासनिक व्यवस्थाओं, जन-जागरूकता अभियानों व विभिन्न गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में विशेष रूप से इस बात पर बल दिया गया कि सेना भर्ती प्रक्रिया की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए, ताकि पात्र अभ्यर्थियों को भर्ती अवसरों, चयन प्रक्रिया व आवश्यक दिशा-निर्देशों की समय पर जानकारी मिल सके। इसके लिए सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया व अन्य जनसंचार माध्यमों के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने पर सहमति बनी। उपायुक्त राहुल नरवाल ने भर्ती रैली एवं जागरूकता गतिविधियों के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग एवं आवश्यक समन्वय का आश्वासन दिया।
भर्ती निदेशक कर्नल दीपक चौहान ने कहा कि सेना भर्ती कार्यालय, हिसार निरंतर प्रयासरत है कि अधिक से अधिक योग्य एवं प्रतिभाशाली युवा भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का गौरव प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय, हिसार के जिम्मेदारी क्षेत्र के तहत हरियाणा के पांच जिले हिसार, हांसी, फतेहाबाद, जींद व सिरसा आते हैं। जहां से प्रतिवर्ष लगभग 1500 युवा भारतीय सेना में भर्ती होकर राष्ट्र सेवा का दायित्व निभा रहे हैं।