{"_id":"6a19d80926168eae42077c75","slug":"the-appearance-of-roads-in-bass-and-narnaund-is-set-to-undergo-a-transformation-hisar-news-c-21-hsr1020-880548-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बास और नारनौंद में सड़कों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बास और नारनौंद में सड़कों की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
बास। बास और नारनौंद मार्केट कमेटी क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र की चार महत्वपूर्ण सड़कों को मंजूरी मिल गई है। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 6.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कुल 14.18 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को एक-दूसरे गांव तक आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।
बास मार्केट कमेटी चेयरमैन शमशेर मोर ने बताया कि बास मार्केट कमेटी के तहत बास से भकलाना तक 4.80 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी जिस पर करीब 2.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बास से बडाला तक 3.78 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करीब 1.80 करोड़ रुपये की लागत से होगा।
खरबला से सीसर तक 1.60 किलोमीटर लंबी सड़क करीब 80 लाख रुपये की लागत से तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़कें बनने से किसानों, विद्यार्थियों और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
नारनौंद मार्केट कमेटी चेयरमैन मास्टर उदय सिंह लोहान ने बताया कि नारनौंद शहर से माजरा गांव तक करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क के निर्माण पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मास्टर उदय सिंह लोहान ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने का काम कर रही है। सड़क नेटवर्क मजबूत होने से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों का समय व खर्च दोनों बचेंगे। ग्रामीणों ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और प्रदेश सरकार का आभार जताया है।