फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The aim of Mission 2024 is to bring the NDA government to power, we will be its allies: Dr. Ajay Singh Chautala

मिशन 2024 का लक्ष्य एनडीए की सरकार सत्ता में लाना, हम उसके सहयोगी होंगे : डॉ. अजय सिंह चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
The aim of Mission 2024 is to bring the NDA government to power, we will be its allies: Dr. Ajay Singh Chautala
हिसार। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि दस की दस सीट जीत कर फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। मिशन 2024 का लक्ष्य है कि एनडीए की सरकार सत्ता में आए और हम उसके सहयोगी होंगे। भाजपा की ओर से लोकसभा की सभी 10 सीट पर चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम कह रहे हैं कि दस की दस सीट जीत कर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। सभी दस लोकसभा क्षेत्र में हम चुनाव कार्यालय खोल रहे हैं, सभी दस सीट के लिए तैयारी पूरी है।
विज्ञापन

गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। आप चुनाव घोषित होने दो, फार्मूला आ जाएगा। दोनों दल मिलकर फैसला कर लेंगे। परिवार के सदस्य लोकसभा चुनाव में उतरने के सवाल पर डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हम राजनीति ही करते हैं। चुनाव मैदान में तो उतरेंगे ही। कौन लड़ेगा, कहां से लड़ेगा इसका फैसला चुनाव घोषित होने के बाद करेंगे। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस खुद को मजबूत बताती थी आज उसे बैसाखी की जरूरत पड़ गई है। कांग्रेस व आप दोनों मिलकर लड़ रही हैं। जनता दोनों दलों को परख चुकी है। लोकसभा चुनाव में एनडीए ही प्रदेश की दस सीट पर विजयी होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम तो गठबंधन में हैं, किसी को पार्टी छोड़कर जाने की बात कहने वाले तारीख पर तारीख देते हैं। उन्होंने कहा कि जजपा ताऊ देवीलाल के सोच और सिद्धांतों की पार्टी है। पार्टी की नीतियों व कार्यों को हर गांव व हर घर तक पहुंचाने के लिए हर गांव में प्रचार-प्रसार की एक टीम बनाएंगे। चुनाव प्रबंधन के लिए हर बूथ पर एक बूथ योद्धा और एक बूथ सखी तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौका आया है मिशन दुष्यंत का
‘मिशन 2024-दुष्यंत’ को सफल बनाने का मौका है। घर-घर पार्टी का प्रचार करते हुए रूठे लोगों को मनाओ, नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ो और संगठन को मजबूत करो। जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि हरियाणा में एनडीए दस की दस लोकसभा सीटों पर सबसे मजबूत है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे जोश से चुनाव प्रचार अभियान में जुट जाएं। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष अमित बूरा व जिला प्रभारी मा. ताराचंद ने कहा कि जल्द ही जिले में बूथ योद्धा और बूथ सखी बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed