{"_id":"6a761f53cdf5adeec40f1100","slug":"the-accused-who-opened-fire-couldnt-provide-proof-of-being-a-minor-police-got-them-on-remand-hisar-news-c-21-hsr1020-926587-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: फायरिंग करने वाले आरोपी नहीं दे सके नाबालिग होने का साक्ष्य, पुलिस ने रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: फायरिंग करने वाले आरोपी नहीं दे सके नाबालिग होने का साक्ष्य, पुलिस ने रिमांड पर लिया
विज्ञापन
हिसार। मॉडल टाउन में शिव मंदिर के पास भीड़ पर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपी सुमित व रजनीकांत उर्फ राज नाबालिग होने का साक्ष्य पेश नहीं कर सके। इसके चलते शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। सुमित के कब्जे से बाइक बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता मदनलाल के मुताबिक सेक्टर 13 निवासी गौतम ने बताया कि उसका भांजा न्यू मॉडल टाउन निवासी सागर अपने दोस्तों शुभम व सुमित के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहा था। वे दयानंद कॉलोनी के शिव मंदिर पहुंचे, वहां अन्य कांवड़ियों के परिवार वाले भी थे। इसी दौरान दो बाइक वहां से गुजरी। थोड़ी दूर जाकर एक बाइक पर सवार युवकों ने लोगों ने फायरिंग कर दी। उसके भाई गोविंद की पीठ पर और गोविंद की पत्नी निशा की बाजू में गोली लगी। उसकी बेटी 13 साल की गुन्नू को छर्रा लगा। गौतम का कहना था कि आरोपी नशा बेचते हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर दो आरोपियों भागरमऊ जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश हाल माडल टाउन हिसार निवासी सुमित व नसीरपुर जिला उन्नाव निवासी रजनीकांत उर्फ राज को गिरफ्तार किया है। पहले आरोपियों ने खुद को नाबालिग बताया था लेकिन कोई साक्ष्य पेश नहीं कर सके।