{"_id":"6a5282d741958a79c901cfb9","slug":"the-accused-was-arrested-for-hiding-liquor-by-digging-a-pit-under-the-bed-hisar-news-c-21-hsr1020-908203-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बेड के नीचे गड्ढा खोदकर छिपाई थी शराब, आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बेड के नीचे गड्ढा खोदकर छिपाई थी शराब, आरोपी काबू
Sat, 11 Jul 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
हांसी। विशेष अभियान के तहत थाना शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेड के नीचे गड्ढा खोदकर छिपाई गई 68 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। वार्ड 26 में तिकोना पार्क के समीप रहने वाले आरोपी अशोक के विरुद्ध थाना शहर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जांच अधिकारी मुनीश कुमार ने बताया कि चौकी किला बाजार पुलिस टीम गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के दौरान तिकोना पार्क क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के मकान में तलाशी ली। इस दौरान कमरे में बैड के नीचे बनाए गए गड्ढे से शराब बरामद हुई। आरोपी ने गड्ढे को ढक रखा था। कार्रवाई की वीडियो ई-साक्ष्य एप पर रिकॉर्ड की गई व नियमानुसार प्रत्येक ब्रांड की एक-एक बोतल नमूने के रूप में अलग निकालकर शेष शराब को सील कर कब्जे में लिया गया।