फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The accused slept near the dead body after committing the murder

Hisar News: सोरखी के खेतों में साथी श्रमिक की हत्या कर शव के पास सो गया आरोपी

Thu, 23 Jan 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 23 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The accused slept near the dead body after committing the murder
बास (हिसार)। गांव सोरखी के खेतों में सात महीने से साथ रहकर मजदूरी कर रहे प्रवासी मजदूर मुकेश कुमार ने मंगलवार रात शराब के नशे में अपने साथी 46 वर्षीय श्रीभगवान के सिर पर डंडे से वार कर दिया। उसके बाद आरोपी मुकेश कुमार श्रीभगवान को लहूलुहान हालात में फर्श पर पड़ा छोड़कर चारपाई पर सो गया। बुधवार सुबह उठकर देखा तो श्रीभगवान की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने खेत के मालिक जोगिंद्र को कॉल कर घटना की जानकारी दी और वहां से भाग गया। जोगिंद्र ने इसकी सूचना बास थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तुरंत बास थाना व सोरखी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बास थाने के अंतर्गत आने वाली सोरखी पुलिस चौकी को दिए बयान में धीरू कुमार ने बताया कि वह बिहार के शिकारगंज कपूर पकरी का निवासी है और वह मजदूरी का काम करता है। उसके पिता श्रीभगवान करीब सात महीने पहले काम करने के लिए गांव सोरखी आए थे। वे गांव में ही मेहनत मजदूरी का काम करते थे। मेरे पिता ने बताया था कि वह गांव सोरखी में जोगिन्द्र के खेत में बने कमरे में रह रहे हैं और उनके साथ बिहार के तेतरिया राजेपुर के गांव उलझीपुर निवासी मुकेश कुमार भी रहता है। मुकेश शराब पीकर अक्सर मेरे पिता के साथ झगड़ा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जनवरी को मुझे सूचना मिली कि मंगलवार रात को पिता श्रीभगवान का मुकेश कुमार के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था और मुकेश ने किसी हथियार से मेरे पिता के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें मारकर हत्या कर दी। सूचना पर वह परिवार सहित हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचा। जहां पर उसने देखा कि उसके पिता के सिर में काफी चोटें लगी हुईं हैं। मुकेश कुमार अकसर शराब पीकर मजदूरी के रुपये को लेकर झगड़ा करता था। बास थाना पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर आरोपी मुकेश कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed