फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The accused of fraud by creating fake Facebook ID of ADGP sent to jail

Hisar News: एडीजीपी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी के आरोपी को जेल भेजा

Fri, 03 Jan 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 03 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The accused of fraud by creating fake Facebook ID of ADGP sent to jail
हिसार। शहर के पूर्व एडीजीपी श्रीकांत जाधव की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। साइबर थाना पुलिस ने आरोपी नूंह के पंचगांव निवासी लालखान को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया हुआ था। इस संबंध में पुलिस ने नवंबर 2023 में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी लालखान ने एडीजीपी श्रीकांत जाधव की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के रिमांड पर भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फेसबुक आईडी बनाकर संपर्क में आए लोगों को खुद को सीआरपीएफ में अधिकारी बताकर तबादला होने के बारे में कहता था। उन्हें फर्नीचर और अन्य सामान बेचने का झांसे देकर धोखाधड़ी करता था। बता दें कि एक और आरोपी ने एडीजीपी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी। पुलिस उसे पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed