फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The accused of attempted murder was freed after scuffling with the police

Hisar News: पुलिस से हाथापाई कर हत्या के प्रयास के आरोपी को छुड़वाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:55 AM IST
विज्ञापन
The accused of attempted murder was freed after scuffling with the police
नारनौंद (हिसार)। एंटी नारकोटिक्स सेल रोहतक की टीम ने गांव राजथल में मंगलवार की रात को आरोपी दर्शन को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। इस दौरान आरोपी के रिश्तेदारों ने पुलिस से हाथापाई कर उसको जबरदस्ती छुड़वाकर उसको वहां से भगा दिया। नारनौंद पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल रोहतक के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह की शिकायत पर पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल रोहतक के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई संजीत, एएसआई राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र, हेड कांस्टेबल राजेश, हेड कांस्टेबल संजय, सिपाही राकेश, सिपाही मनोज व गाड़ी चालक राजेश ने गांव राजथल में बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए 14 सितंबर को छापा मारा था। करतारपुर कॉलोनी निवासी दर्शन के खिलाफ रोहतक में हत्या के प्रयास व मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है। उनको सूचना मिली थी कि आरोपी दर्शन गांव राजथल में सत्यवान उर्फ सते के घर पर छुपा हुआ है। हालांकि पुलिस को कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

मंगलवार की रात फिर उनकी टीम ने वहां पर छापा मारा तो आरोपी दर्शन वहीं पर मिला। इसी दौरान वहां पर मौजूद सत्यवान, उसकी पत्नी लीलो चमन, दर्शन के साले आदित्य व सुमित, दर्शन की पत्नी मनिषा और 20/30 रिश्तेदार व अन्य व्यक्तियों ने पुलिस के साथ हाथापाई कर आरोपी दर्शन को छुड़वा लिया और छत के रास्ते से उसको भगा दिया। इसके बाद, सब इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने अपनी शिकायत नारनौंद पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नामजद सहित 20/30 अन्य के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed