फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The accused had taken Rs 2.50 lakh in the name of giving the exam, on remand for 5 days

Hisar News: परीक्षा देने के नाम पर आरोपी ने लिए थे 2.50 लाख रुपये, 5 दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The accused had taken Rs 2.50 lakh in the name of giving the exam, on remand for 5 days
हिसार। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एएलएम की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी की जगह पर परीक्षा देने के नाम पर सीआईए टीम ने आरोपी रोहतक जिला के समचाना निवासी चांद सिंह को गिरफ्तार किया है। आराेपी ने परीक्षा देने के नाम पर 2.50 लाख रुपये लिए थे। टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। इस संबंध में उकलाना थाना पुलिस ने 14 नवंबर 2021 को धोखाधड़ी और षडयंत्र रचने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी चांद सिंह ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी एएलएम के पद पर चयनित होने के लिए बिठमड़ा निवासी कुलदीप का पेपर दिया था। परीक्षा देने की एवज में चांद सिंह ने ढाई लाख रुपये लिए थे। पुलिस द्वारा जांच के दौरान एचएसएससी से लिए गए वीडियो फुटेज और फोटोग्राफ के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। बता दें कि बिठमडा निवासी कुलदीप ने एएलएम की परीक्षा पास करवाने के लिए रामफल शर्मा से 8 लाख रुपये में सौदा किया। उस दौरान कुलदीप ने कहा था कि अभी मेरे पास रुपये नहीं हैं, परीक्षा पास होने के बाद बैंक से लोन लेने के बाद रुपये दे दूंगा। उसके बाद एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और एक कागज पर हस्ताक्षर कर उसे दे दिए थे। रामफल शर्मा ने फाॅर्म पर कुलदीप की फोटो की जगह चांद सिंह का फोटो लगाकर फार्म अप्लाई किया था। सीआईए टीम ने 14 नवंबर 2021 को परीक्षा के दौरान चार फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद परत दर परत खुलासे हो रहे हैं। पुलिस अभी तक उक्त मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed