फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The accused got 10 years imprisonment for attempting rape

Hisar News: बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के प्रयास में दोषी को दस साल की सजा

Wed, 18 Dec 2024 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 18 Dec 2024 08:39 PM IST
विज्ञापन
The accused got 10 years imprisonment for attempting rape
हिसार। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक सिंगल की अदालत ने घर में घुसकर 10 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास करने के दोषी सिकंदर को 10 साल कर सजा सुनाई है। सजा के अलावा 80,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने आरोपी को 11 दिसंबर को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन

अदालत में चले अभियोग के अनुसार जिले के एक गांव की महिला की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था 15 मार्च 2021 को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मौजूद थी। उनकी सास का ऑपरेशन हुआ था। घर में रात को 10 साल की बेटी और उनके पति सो रहे थे। रात करीब 12 बजे पति ने फोन कर बताया कि बेटी को कोई व्यक्ति घर में घुसकर बदनीयती से उठा अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद घर पहुंची तो एक महिला उनकी बेटी को छोड़कर चली गई। जब बेटी को देखा तो वह काफी डरी हुई थी। बाद में पता चला कि उनकी सिकंदरबेटी को घर से उठाकर ले गया था और उसने एक प्लाट में बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। उक्त मामले में अदालत ने दोषी को दस साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed