फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The accused confessed to theft of 31 vehicles during remand

आरोपी ने रिमांड के दौरान कबूली 31 गाड़ियों की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
The accused confessed to theft of 31 vehicles during remand
एवीटी की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Hisar
हिसार। जिला पुलिस की वाहन चोरी निरोधक टीम ने उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में कोर्ट पार्किंग से ऑल्टो कार चोरी के मामले में आरोपी फतेहाबाद के बनमंदोरी निवासी राजेंद्र उर्फ चन्नी को गिरफ्तारी के बाद वीरवार को दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने चोरी की 31 अन्य वारदात कबूली हैं। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में दो जून को चोरी का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इसी मामले में 26 जून को एवीटी स्टाफ आरोपी को व उसके बेटे संदीप को गिरफ्तार कर हिसार ला रही थी तो दोनों आरोपी उनकी गिरफ्त से हथकड़ी सहित फरार हो गए थे। आरोपी राजेंद्र को पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से दो हथकड़ी चार कारतूस व एक पिस्तौल भी बरामद की थी। उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया आरोपी ने 2 जून को वकील पार्किंग से चोरी की हुई ऑल्टो कार के स्पेयर पार्ट को अलग-अलग कर राह चलते कबाड़ी को 30 हजार रुपये में बेच दिए थे। इसके अलावा आरोपी राजेंद्र उर्फ चन्नी ने 31 गाड़ियां चोरी करने की बात कबूली हैं।
विज्ञापन

- अदालत परिसर की पार्किंग से ऑल्टो
-आधार अस्पताल के सामने से 4 इको गाड़ी, एक बैलरो कैंपर, दो ऑल्टो
- होली अस्पताल से 5 ऑल्टो गाड़ी ।
- सैंट कबीर स्कूल के गेट के सामने से ऑल्टो, बोलरो कैंपर, वैगनार चोरी
- हुडा ऑफिस की पार्किंग से मारुति 800
- सहारा अस्पताल के सामने से बोलेरो कैंपर
- एनडी गुप्ता अस्पताल से ऑल्टो, बोलेरो
-मॉडल टाउन से बाइक
- गीतांजली अस्पताल से बोलेरो, गुरुद्वारा के सामने से बोलेरो, वैगनार ।
-स्वागत होटल के सामने से इको वैन।
-आईटीआई के गेट के सामने से ऑल्टो
-जिंदल अस्पताल के पास से तीन ऑल्टो, तीन वैगनार, एक बोलेरो चोरी
- सूर्या अस्पताल के पास से कार
-मधुबन पार्क के सामने से वैगनार
-आर्य नगर से पिकअप
आरोपी राजेंद्र ऑल्टो, वैगनार, बोलेरो को ही निशाना बनाते थे। यह लोग अक्सर पुरानी कारों को ही चुराते थे। जिसमें पुरानी चाबी आसानी से लग जाती थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ गाड़ियों का उसने इंजन नंबर बदलकर बेच दी। कुछ के स्पेयर पार्ट्स को अलग-अलग कर बेच दिए। आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed