{"_id":"220535d6be68f9ba90c2b9ce9b58ef5d","slug":"textile-traders-sought-11-million-chautha","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी से मांगी 11 लाख की चौथ्ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा व्यापारी से मांगी 11 लाख की चौथ्ा
हिसार
Updated Fri, 14 Mar 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाला मरना है या 11 लाख देवैगा। अगर जान प्यारी हो तो 11 लाख रुपये तैयार रखना। ऐसा ही एक मैसेज राजगुरु मार्केट के कपड़ा दुकानदार मुकेश चावला को मिला तो व्यापारियों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
व्यापारी ने इसकी शिकायत सिटी पुलिस थाना में दी है। कपड़ा व्यापारी से चौथ मांगे जाने के बाद दूसरे व्यापारी भी सहमे हुए हैं। डिप्टी मेयर भीम महाजन सहित राजगुरु मार्केट के दर्जनों दुकानदार सिटी थाना इंस्पेक्टर मुकेश से मिले।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। पुलिस को दी गई शिकायत में चावला क्लाथ मार्केट के व्यापारी मुकेश चावला ने बताया कि 5 मार्च को रात 10 बजकर 40 मिनट पर उनके पास कॉल आई।
विज्ञापन
कॉल करने वाले ने उनसे 11 लाख रुपये की चौथ मांगी। उस समय तो उन्होंने इस धमकी पर ज्यादा गौर नहीं किया, लेकिन 12 मार्च को फिर चेतावनी भरा मैसेज आया। रात 9 बजकर 35 मिनट पर किसी अनजान नंबर से आए मैसेज में 11 लाख रुपये चौथ देने की मांग की गई थी।
शिकायत में व्यापारी मुकेश ने बताया है कि अनजान नंबर से देर रात फोन आया। उनसे कॉल उठाते ही पूछा लाला जी क्या हाल है। जिंदा रहना तो 11 लाख रुपये का इंतजाम करके रखना। इतना कहते ही फोन काट दिया। अधिक बात नहीं की।
राजगुरु मार्केट के व्यापारियों से पहले भी चौथ मांगी जा चुकी है। पुलिस ने आरोपी को काबू भी कर लिया। आरोपी ने इसे मजाक बताकर माफी मांगी, जिसके बाद व्यापारी ने शिकायत वापस ले ली थी।
व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 384 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस का प्रयास है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
राजगुरु मार्केट के व्यापारी एवं मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के पूर्व उपप्रधान प्यारेलाल लाहौरिया ने कहा कि राजगुरु मार्केट के दुकानदार व्यापारी के साथ है। वे पुलिस और जिला प्रशासन से मिलेंगे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पुलिस सुरक्षा के प्रति ध्यान न देकर नेताओं की खिद्दमत में लगी है।
कॉन्फेड चेयरमैन एवं व्यापार मंडल के प्रधान बजरंगदास गर्ग ने कहा कि उन्होंने इस मामले में एसपी से बात कर जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गर्ग ने इस घटना के बाद पीड़ित व्यापारी से भी बात की।