फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Terrified students told DSP the story of principal's atrocities

Hisar News: खौफजदा विद्यार्थियों ने डीएसपी को सुनाई प्रिंसिपल के जुल्मों की दास्तां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Terrified students told DSP the story of principal's atrocities
बालसमंद/ हिसार। आर्यनगर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने डीएसपी के समक्ष प्रिंसिपल के जुल्मों की दास्तां सुनाई। डीएसपी के जांच के दौरान पूछने पर छात्र-छात्राओं ने स्वीकार किया कि प्रिंसिपल के सवालों का जवाब नहीं देने पर पिटाई की। डीएसपी और आजाद नगर थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

आर्यनगर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार ने 23 अगस्त को दोपहर करीब 1.30 बजे प्राइमरी स्कूल के छात्र-छात्राओं से सवाल जवाब किए थे। स्कूल की तीन छात्राओं और सात छात्रों को स्कूल में हाथ पर डंडे मारे। छात्रों को मुर्गा बनाकर पीटा। आर्य नगर निवासी विकास की ओर से शिकायत के आधार पर पुलिस ने एससी/ एसटी और जेजे एक्ट के तहत प्रिंसिपल मनोज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया था। शुक्रवार को डीएसपी विनोद जांच के लिए स्कूल पहुंचे, तो पता लगा कि तीन विद्यार्थी स्कूल नहीं आए थे। जब पुलिस ने फोन कर बुलाया तो तीनों विद्यार्थी अपने परिजनों के साथ आए। परिजनों ने बताया कि डर के कारण बच्चे स्कूल नहीं आ रहे। पिटाई के बाद विद्यार्थी सहमे हुए हैं। -------------
विज्ञापन

वर्जन
शुक्रवार को आर्यनगर स्कूल में जाकर बच्चों के बयान लिए। दस बच्चों ने अपने बयान में बताया कि उन्हें प्रिंसिपल मनोज ने पीटा था। तीन बच्चे स्कूल नहीं आए हुए थे। इन बच्चों को फोन कर बुलाया गया। तीनों बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ आकर बयान दर्ज कराए। पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद, डीएसपी हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed