फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Termites ate away the wooden work on the walls of the mayor's office

Hisar News: मेयर दफ्तर में दीवारों किए वुडन वर्क को चट कर गई दीमक

Thu, 06 Mar 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 06 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Termites ate away the wooden work on the walls of the mayor's office
हिसार के नगर निगम में मेयर कार्यालय में दीवार पर लगाई गई लकड़ी में लगी दीमक।
हिसार। नगर निगम में मेयर के दफ्तर में दीवारों को सजाने के लिए लगाए गए लाखों के प्लाई-बोर्ड को दीमक चट कर गई। एक साल से अधिक समय से बंद इस कार्यालय की किसी ने सुध नहीं ली। अब जब मेयर के लिए चुनाव हो गए हैं और 12 मार्च के बाद नए मेयर कार्यभार संभालेंगे, तो दफ्तर खोला गया। इस दौरान पाया कि दीवारों पर बोर्ड और प्लाई को दीमक ने मिट्टी कर दिया है। फिलहाल इसे हटाकर नए सिरे से काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

2018 में तत्कालीन मेयर गौतम सरदाना ने पद संभालते ही पुराने मेयर कार्यालय में बैठने से मना कर दिया था। इस पर नगर निगम प्रशासन की तरफ से लाखों रुपये खर्च कर पुराने कार्यालय का नवीनीकरण किया गया। दफ्तर और विश्राम कक्ष की दीवारों पर लकड़ी के बोर्ड और इन पर माइका लगवाई गई। इससे पूरा दफ्तर बेहतर दिखने लगा था।
विज्ञापन

एक साल तक नहीं संभाला कार्यालय
जनवरी 2024 में मेयर गौतम सरदाना का कार्यकाल खत्म हो गया। इसके बाद कार्यालय में रखे फर्नीचर को शिफ्ट कर ताला लगा दिया था। पूरे एक साल तक निगम प्रशासन ने इस कार्यालय की सुध नहीं ली। मेयर व पार्षदों के चुनाव के लिए ईवीएम निगम कार्यालय में आईं तो मेयर के कार्यालय में रखवा दिया गया। कार्यालय खोला गया तो अंदर का हाल देखकर निगम कर्मचारी हैरान रह गए। दीवारों पर वुडन वर्क को दीमक-तहस नहस कर चुकी थी। लकड़ी के बोर्ड हाथ लगाते ही कागज की तरह फट रहे थे। इसके बाद दफ्तर को नए सिरे से सजाने की योजना बनाई गई। दीवारों पर लगे खोखले हो चुके बोर्ड उतरवाकर नए लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed