फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Temperature rises, cold wave ends, possibility of rain for three days from today

Hisar News: तापमान में बढ़ोतरी, शीत लहर का दौर थमा, आज से तीन दिन तक बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Temperature rises, cold wave ends, possibility of rain for three days from today
हिसार। प्रदेश के दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस कारण कई जिलों में शीतलहर का दौर थम गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान औसतन 1.3 व अधिकतम 0.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 11 से 13 जनवरी तक प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मंगलवार को अधिकतर स्थानों पर दिनरात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस कारण से संपूर्ण इलाके में गंभीर शीतलहर और हाड़ कंपा देने वाली ठंड से आमजन को राहत मिली है। उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद प्रदेश के उत्तरी जिलों पर अब भी सर्दी का सितम जारी है जबकि मध्य व दक्षिण हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर कोहरे की गतिविधियों में कमी देखने को मिली। सुबह से ही तेज धूप खिलने से आमजन को राहत मिली। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3.8 से 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को यह 2.1 से 8.9 डिग्री सेल्सियस था। वहीं अधिकतम तापमान 10.8 से 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सोमवार को यह 11.0 से 21.4 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 10 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसके बाद 12 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इनके प्रभाव से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 11 से 13 जनवरी के दौरान अधिकतर स्थानों पर बादलवाही देखने को मिलेगी। साथ ही पंजाब से सटे हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के अलावा एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना बन रही है। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में सीमित स्थानों पर बूंदाबांदी के भी आसार बन रहे हैं। इस दौरान पंजाब पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं की दिशा बदल कर दक्षिणी पूर्वी व दक्षिणी पश्चिमी हो जाएगी। दो विपरीत हवाओं के मिलने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बुधवार सुबह से बादलवाही हो जाएगी। 14 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद 15 जनवरी से एक बार फिर उत्तरी बर्फीली हवाओं का रूख मैदानी राज्यों पर हो जाएगा। इसके साथ ही मैदानी राज्यों में कड़ाके की सर्दी और शीत लहर का दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed