{"_id":"c31a500e24095f742f76eda701e98124","slug":"temperature-drops-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का सितम शुरू - रेवाड़ी में -2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का सितम शुरू - रेवाड़ी में -2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2013 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले का तापमान दो दिन में सात डिग्री सेल्सियस गिरकर सोमवार सुबह -2 डिग्री पहुंच गया। तापमान में एकाएक गिरावट आने पर सोमवार सुबह खेतों में पाला जम गया। पाला गिरने से सरसों की अगेती और सब्जी की फसल में नुकसान होने की संभावना बन गई है।
20 दिसंबर के बाद से जिले के न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही थी। 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान जहां 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
रविवार को तापमान में भारी गिरावट आई और सोमवार को पारा गिरकर माइनस 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान रविवार को 18 डिग्री था वहीं सोमवार को घटकर 16 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
विज्ञापन
उपनिदेशक कृषि हरि सिंह बिश्नोई के अनुसार पाला जमने से सरसों की अगेती फसल की फलियों में दाने की जगह पानी आ जाता है। इसी प्रकार सब्जी पाला जमने से खराब होने लग जाती है।
हिसार में पारा -0.1 डिग्री
हिसार। हिसार में सोमवार का न्यूनतम तापमान माइनस 0.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.3 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामनिवास ने बताया कि अगले दो दिनों में शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं सोमवार को शीत लहर के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहा और लोग ठंड के कारण घरों में दुबके रहे।