फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Temperature crossed 46 degree Celsius for the third consecutive day in Haryana

हरियाणा: नौतपे की तरह तपा अप्रैल, 46.2 डिग्री पारे के साथ गुरुग्राम प्रदेश में सबसे गर्म, 2 मई के बाद राहत की संभावना

Sun, 01 May 2022 12:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 May 2022 12:21 AM IST
सार

लगातार तीसरे दिन हरियाणा के हिसार का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पार दर्ज किया गया। दो दिन और लू के थपेड़े झेलने होंगे।

विज्ञापन
Temperature crossed 46 degree Celsius for the third consecutive day in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अप्रैल महीना इस बार नौतपे की तरह तपा। शनिवार को हरियाणा के गुरुग्राम का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। वहीं लगातार तीसरे दिन हिसार का तापमान 46 डिग्री पार दर्ज किया गया। जींद, सिरसा, सोनीपत, रोहतक, महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 2 मई के बाद कुछ राहत मिलने की संभावना है। अप्रैल का महीना सबसे अधिक गर्म रहा। इसमें पिछले तीन दिन में तापमान ने नए रिकॉर्ड बनाए। महीने के आखिरी तीनों दिन तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। प्रदेश में कम तापमान अंबाला में 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश में पिछले तीन दिन से चल रही लू ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। हिसार जिले का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 6.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार, सोमवार को भी तेज गर्मी रहने के आसार हैं। मंगलवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण थोड़ा बदलाव आएगा, जिसमें हल्की सी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक तापमान 

  • गुरुग्राम    46.2
  • हिसार 46.1
  • सिरसा 45.9
  • सोनीपत 45.3
  • रोहतक 45.2 
  • महेंद्रगढ़ 45.2


कम तापमान 

  • अंबाला 42
  • करनाल 42.8
  • कैथल 42.7
  • यमुनानगर  42.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed