फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teenager raped by two youths, found six months pregnant

किशोरी से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, छह माह की गर्भवती मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped by two youths, found six months pregnant
हिसार। जिले के एक गांव में रहने वाली 17 साल 9 महीने की किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो उसकी मामी दवा दिलाने के लिए एक अस्पताल में ले गई। चिकित्सक ने जांच की तो पता चला कि किशोरी 6 महीने की गर्भवती है। इसके बाद किशोरी ने बताया कि मार्च महीने से सुनील और सोमबीर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे हैं। आजाद नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। दिन में उसके पिता काम पर चले जाते थे। इस दौरान मार्च महीने में गांव का सुनील और उसका दोस्त सोमबीर बहाने से घर आए और मुझे अकेली पाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को मारने की धमकी दी। अब पेट में दर्द होने पर मामी अस्पताल लेकर गई तो खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed