फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teenager raped, became pregnant,

Hisar News: किशोरी के साथ दरिंदगी, गर्भवती हुई, लावारिस हालत में मिली तो पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

Sat, 14 Sep 2024 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 14 Sep 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped, became pregnant,
हिसार। उत्तर प्रदेश की रहने वाली 15 साल की एक किशोरी के साथ दरिंदगी का आरोप लगा है। पुलिस को लावारिस हालत में मिली किशोरी गर्भवती है। उसकी हालत यह है कि वह ठीक से उठ-बैठ भी नहीं पा रही है। फिलहाल उसे शहर के ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। किशोरी रेल से यहां पहुंची थी और मदद के बहाने एक युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया। इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया गया। महिला पुलिसकर्मी की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि पहले पिता फिर भाई और उसके बाद चार-पांच लोगों ने उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद पिता ने 40 साल के व्यक्ति से उसकी शादी कर दी। वह दो बार गर्भवती हुई। एक बच्चा पेट में ही मर गया और एक को जन्म दिया। इसके बाद पति ने छोड़ दिया। इसके बाद एक युवक ने बच्चे का पालन पोषण करने की बात कह उसे अपने साथ रखा। उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में घर से निकाल दिया। वह रेल से हिसार स्टेशन पहुंची। यहां खाना खिलाने और मदद के बहाने एक युवक उसे अपने साथ ले गया और कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस कारण वह गर्भवती हो गई। उस युवक के अलावा भी तीन-चार युवकों ने भी उससे संबंध बनाए। एक महिला पुलिस कर्मचारी को दो दिन पहले यह किशोरी लावारिस हालत में मिली तो वह अस्पताल लेकर गई। किशोरी की काउंसलिंग भी करवाई गई। इस दौरान उसने आपबीती बताई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed